फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अब दक्षिण कोरिया भी पहुंचा कोरोना का 'नया रूप', पहले मामले की हुई पुष्टि

Mon, 28 Dec 2020 11:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus South Korea reports its first cases of new variant of Covid 19 first seen in britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया रूप अब कई देशों में फैल चुका है और इसमें दक्षिण कोरिया भी अब शामिल हो गया है। यहां लंदन से लौटे तीन नागरिकों में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी के मुताबिक, 22 दिसंबर को लंदन से तीन नागरिक दक्षिण कोरिया लौटे हैं और उनमें कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दरअसल, कोरोना के इस नए स्ट्रेन को विशेषज्ञों ने 70 फीसदी अधिक संक्रामक और घातक भी बताया है। हाल ही में विशेषज्ञों ने ये चेतावनी दी थी कि यह नया वायरस बच्चों और युवाओं को ज्यादा अपना शिकार बना रहा है। 

Coronavirus South Korea reports its first cases of new variant of Covid 19 first seen in britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी के मुताबिक, रविवार रात तक दक्षिण कोरिया में कोरोना के 808 नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि इसे यहां अब तक का सबसे कम आंकड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यहां कोरोना के 1,241 मामले सामने आए थे। 

Coronavirus South Korea reports its first cases of new variant of Covid 19 first seen in britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामलों में आई गिरावट की वजह कम टेस्टिंग को माना जा रहा है, क्योंकि बीच में क्रिसमस की वजह से लोग छुट्टियों पर थे। इसलिए फिलहाल यहां सभी लोगों से सुरक्षित शारीरिक दूरी अपनाने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus South Korea reports its first cases of new variant of Covid 19 first seen in britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब ज्यादा समय नहीं है। इस देश ने अपने एक करोड़ 60 लाख नागरिकों के लिए कोरोना वैक्सीन खरीदने की खातिर फाइजर और जॉनसन एंड जॉनसन की जेनसेन के साथ समझौता किया है। 

विज्ञापन
Coronavirus South Korea reports its first cases of new variant of Covid 19 first seen in britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया अपने एक करोड़ नागरिकों के लिए फाइजर की वैक्सीन और 60 लाख नागरिकों के लिए जेनसेन कंपनी से कोरोना की वैक्सीन खरीदेगा। हालांकि दक्षिण कोरिया में अन्य कई देशों के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा नहीं हैं। यहां अब तक 57 हजार के आसपास लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं जबकि 800 के करीब लोगों की मौत हुई है, लेकिन फिर भी इस महामारी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो है ही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed