फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस देश में आ सकती है कोरोना की दूसरी लहर, स्वास्थ्य मंत्री ने दी चेतावनी

Tue, 02 Feb 2021 11:01 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Feb 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 in Saudi Arabia
कोरोना की दूसरी लहर - फोटो : Pixabay

सऊदी अरब में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच यहां महामारी की दूसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री तौफिग अल रबिया ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सऊदी अरब में कोरोना की दूसरी लहर संभव है, इसलिए लोगों को मौजूदा निवारक उपायों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाल के हफ्तों में सऊदी अरब के ज्यादातर हिस्सों में संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी के पहले हफ्ते से अगर तुलना करें तो संक्रमण के मामलों में 200 फीसदी की वृद्धि देखी गई है और इसका प्रमुख कारण यहां सार्वजनिक रूप से हो रही सभाएं हैं। 

Coronavirus Second wave of covid 19 in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्वास्थ्य मंत्री तौफिग अल रबिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सऊदी अरब में ऐसे ही कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती रही, तो देश को एक ऐसी स्थिति से निपटने की जरूरत पड़ सकती है, जिसका सामना कई देश पहले से ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही बचाव के उपायों को नजरअंदाज किया जाता रहा, तो हमें निश्चित रूप से कोरोना की दूसरी लहर का सामना करना पड़ेगा। 

Coronavirus Second wave of covid 19 in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते सोमवार को यहां कोरोना संक्रमण के 255 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि एक महीने पहले रोजाना सिर्फ 80 मामले ही सामने आते थे। फिलहाल यहां कोरोना से अब तक तीन लाख 68 हजार से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि छह हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि अफ्रीका महाद्वीप में तो कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने इसको लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि यहां महामारी की दूसरी लहर लंबे समय तक रह सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी वजह कई अफ्रीकी देशों में हाल ही में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Second wave of covid 19 in Saudi Arabia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन को अधिक संक्रामक बताया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन तो अब तक 70 से भी अधिक देशों में फैल चुका है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का स्ट्रेन 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। अमेरिका में तो इन दोनों ही स्ट्रेन से संक्रमित लोग पाए गए हैं, जबकि भारत में सिर्फ ब्रिटेन वाला स्ट्रेन ही लोगों को संक्रमित कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed