{"_id":"605c74108ebc3e590a004b4a","slug":"coronavirus-scientists-mull-clues-on-covid-19-origin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: कैसे हुई कोरोना वायरस की उत्पत्ति? जल्द जारी होगी चार सिद्धांतों वाली एक रिपोर्ट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: कैसे हुई कोरोना वायरस की उत्पत्ति? जल्द जारी होगी चार सिद्धांतों वाली एक रिपोर्ट
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति कैसे हुई, यह अभी भी एक सवाल ही बना हुआ है। हालांकि इसको लेकर पिछले एक साल से लगातार शोध चल रहे हैं। अब अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों और चीन के वैज्ञानिकों की एक टीम कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर अपने संयुक्त अनुसंधान कार्य की रिपोर्ट प्रकाशित करने वाली है। बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में चार सिद्धांत और एक संभावित निष्कर्ष शामिल हैं। दरअसल, साल 2019 में कोरोना वायरस सबसे पहले चीन में ही सामने आया था, जिसके बाद यह पूरी दुनिया में फैलना शुरू हुआ। इससे आज तक पूरी दुनिया परेशान है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में 27 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और कई देशों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस जानलेवा वायरस की उत्पत्ति को लेकर वैज्ञानिकों ने महीनों तक विचार-विमर्श किया और उससे संबधित रिपोर्ट अब प्रकाशित की जा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रिपोर्ट कब जारी की जाएगी। कहा जा रहा था कि इसका प्रकाशन इसी महीने की शुरुआत में होना है, लेकिन अब तक हुआ नहीं है। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी की वैश्विक स्वास्थ्य नीति के निदेशक मैथ्यू कवनाघ का कहना है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच की दिशा में यह रिपोर्ट पहला कदम साबित होगी।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रिपोर्ट से कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर कुछ ठोस उत्तर मिल सकते हैं और साथ ही इसपर कई अन्य सवाल भी उठ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में 10 अंतरराष्ट्रीय महामारी विशेषज्ञों, डेटा वैज्ञानिकों, पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रयोगशाला और खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों का मत शामिल होगा। इन वैज्ञानिकों ने इस साल की शुरुआत में चीन के वुहान शहर का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यह वायरस इंसानों में कैसे फैला, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने अपनी चीन यात्रा के आखिर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि कोरोना वायरस किसी प्रयोगशाला में हादसे की वजह से इंसानों में संक्रमित हुआ, इस बात की संभावना बेहद कम है। दरअसल, अमेरिका समेत कई देश इस वायरस को चीन की प्रयोगशाला में बनाए जाने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं चीन ने दावा किया था कि इस वायरस की उत्पत्ति किसी और देश में हुई और वहां से दूषित फ्रोजेन फूड के साथ वह चीन पहुंचा। हालांकि ज्यादातर वैज्ञानिक चीन के इस दावे को नहीं मानते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।