फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्क लगाने पर होने वाली घुटन दूर करने के लिए वैज्ञानिकों ने बनाया हर्बल स्प्रे

Mon, 27 Apr 2020 01:24 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 27 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Research: This special spray made by  helps to wearing mask but not trouble in breathing
कोरोना वायरस टेस्ट करते स्वास्थ्यकर्मी(File Photo) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी के कारण दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इसके इलाज के लिए दवा और वैक्सीन तैयार करने में कई देशों के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इस बीच लोग अपने घरों में हैं और जरूरत के सामानों की खरीदारी के लिए ही बाहर निकलते हैं। बाहर निकलने के दौरान मास्क पहनना जरूरी बताया गया है। लेकिन बहुत सारे लोगों को मास्क पहनने पर थोड़ी घुटन महसूस होती है। जब थोड़ी देर में ही ऐसे लोगों को घुटन लगती है तो सोचिए कि देश के स्वास्थ्यकर्मियों को कितनी दिक्कत महसूस होती होगी, जिन्हें अपनी ड्यूटी के दौरान घंटों मास्क पहने रहना पड़ता है। अब वैज्ञानिकों ने इसका एक उपाय ढूंढ निकाला है।

Coronavirus Research: This special spray made by  helps to wearing mask but not trouble in breathing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मास्क पहनने से घुटन महसूस न हो, इसके लिए एनबीआरआई यानी राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हर्बल स्प्रे बनाने का दावा किया है, जिसके इस्तेमाल से घुटन महसूस नहीं होगी। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस स्प्रे का इस्तेमाल करने से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। यह स्प्रे पूरी तरह से हर्बल है, जिसमें औषधीय पौधों और सुगंधित फूलों का प्रयोग किया गया है। 

Coronavirus Research: This special spray made by  helps to wearing mask but not trouble in breathing
कोरोना वायरस: बचाव के लिए मास्क पहने लोग(File Photo) - फोटो : PTI

एनबीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शरद श्रीवास्तव के मुताबिक चूंकि स्वास्थ्यकर्मियों को लंबे समय तक मास्क पहनना पड़ता है। इस दौरान उन्हें घुटन महसूस होती है। इसलिीए इस स्प्रे को तैयार किया गया है। इस स्प्रे से जकड़न, घुटन और सांस लेने में होने वाली परेशानी दूर होगी यानी कि किसी तरह की सोफोकेशन यानी घुटन महसूस नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Research: This special spray made by  helps to wearing mask but not trouble in breathing
प्रतीकात्मक तस्वीर

डॉ. श्रीवास्तव का दावा है कि इसे सुगंधित औषधीय पौधों से तैयार किया गया है, इसलिए यह सुरक्षित है। इस स्प्रे को मास्क पर इस्तेमाल करने से व्यक्ति का श्वसन तंत्र पूरी तरह खुल जाता है और सांस लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती। जल्द ही इसका प्रौद्योगिकी स्थानांतरण किया जाएगा। उनका कहना है कि इस स्प्रे को तैयार करने में आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों का ध्यान रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed