फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: इस जानवर से प्राप्त एंटीबॉडीज से होगा कोरोना का इलाज और रोकथाम में मिलेगी मदद, दिखी उम्मीद 

Sat, 07 Nov 2020 08:16 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus research: Novel inhalable llama antibodies may help treat, prevent COVID-19 treatment by Camel antibody
लामा अमेरिकी ऊंट की प्रजाति का एक जानवर है - फोटो : Social Media

देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। इसकी वैक्सीन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। रूस और चीन के बाद भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी समेत कई देश वैक्सीन पर कामयाबी के करीब हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसके इलाज के तरीके ढूंढने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोधरत हैं। इसकी बहुत सी दवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं, जबकि प्लाज्मा थेरेपी से लेकर मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी तक के तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने एक जानवर से प्राप्त एंटीबॉडीज में कोरोना के इलाज और रोकथाम की उम्मीद ढूंढ निकाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में: 

Coronavirus research: Novel inhalable llama antibodies may help treat, prevent COVID-19 treatment by Camel antibody
एंटीबॉडी परीक्षण - फोटो : social media

दरअसल, वैज्ञानिकों ने ऐसा तरीका खोज निकाला है जो 'लामाओं' से बेहद छोटा लेकिन कोरोना वायरस का शक्तिशाली एंटीबॉडी निकालने में सहायक है। लामा अमेरिकी ऊंट की प्रजाति का एक जानवर है जो आकार में इससे कुछ छोटा होता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे प्राप्त एंटीबॉडी में कोविड-19 के इलाज और इसकी रोकथाम की क्षमता है।

Coronavirus research: Novel inhalable llama antibodies may help treat, prevent COVID-19 treatment by Camel antibody
COVID-19 antibody - फोटो : ANI

अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के अनुसार, ये विशेष लामा एंटीबॉडी नैनोबॉडी कहलाते हैं और आकार में मनुष्य के एंटीबॉडी से बेहद छोटे होते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि ये एंटीबॉडी, कोविड-19 महामारी फैलाने वाले वायरस Sars-COv-2 को बेअसर करने में बेहद प्रभावी होते हैं और ये बहुत स्थिर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus research: Novel inhalable llama antibodies may help treat, prevent COVID-19 treatment by Camel antibody
antibody Tests - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने वॉली नामक काले रंग के लामा को Sars-COv-2 बढ़ाने वाले प्रोटीन के एक टुकड़े के साथ प्रतिरोधी बनाया और करीब दो महीने के बाद, इसकी रोग प्रतिरोधक प्रणाली ने वायरस के खिलाफ परिपक्व नैनोबॉडी पैदा किया। गुरुवार को साइंस पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक यी शी ने कहा, 'प्रकृति हमारी सर्वश्रेष्ठ आविष्कारक है।' 

विज्ञापन
Coronavirus research: Novel inhalable llama antibodies may help treat, prevent COVID-19 treatment by Camel antibody
llama - फोटो : Social Media

मास स्पेक्ट्रोमेट्री आधारित तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस अध्ययन के प्रमुख लेखक और शी के प्रयोगशाला में अनुसंधान सहायक युफेई शिआंग ने वॉली के ब्लड में नैनोबॉडी की पहचान की जिसका Sars-COv-2 से गहरा जुड़ाव है। शोधकर्ताओं का दावा है कि ये नैनोबॉडी Sars-COv-2 के लिए सबसे प्रभावी चिकित्सकीय एंटीबॉडीज की तरह साबित होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed