फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लक्षण दिखना बंद होने के हफ्ते भर बाद भी हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित, अध्ययन में दावा

Sun, 05 Apr 2020 09:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
coronavirus Research: Covid 19 patient latest symptoms and signs of Corona disease know the warning signs

कोरोना वायरस को लेकर वैज्ञानिक और शोधकर्ता लगातार रिसर्च कर रहे हैं। इसके लक्षणों से लेकर इसके इलाज को लेकर हो रहे रिसर्च में हर दिन कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में हुई एक रिसर्च स्टडी में इस बात का पता चला है कि लक्षण दिखना बंद होने के हफ्ते भर बाद भी मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। चीन के पीएलए जनरल अस्पताल और येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की संयुक्त रिसर्च स्टडी में यह बात सामने आई है।

coronavirus Research: Covid 19 patient latest symptoms and signs of Corona disease know the warning signs

शोधकर्ताओं के मुताबिक रिसर्च के दौरान चीन में कोरोना से संक्रमित 16 मरीजों पर नजर रखी जा रही थी। इनमें से आधे मरीजों में लक्षण खत्म होने के आठ दिन तक वायरस के ट्रेस थे। इस स्टडी में चीन के जिन मरीजों को सैंपल के तौर पर रखते हुए स्टडी की गई, वे मरीज 28 जनवरी से नौ फरवरी तक अस्पताल में भर्ती थे।

coronavirus Research: Covid 19 patient latest symptoms and signs of Corona disease know the warning signs

येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के इंस्ट्रक्टर डॉ. लोकेश शर्मा के मुताबिक कोरोना से संक्रमित 16 में से आठ मरीजों में लक्षण खत्म होने के कारण भी उनके शरीर में वायरस मौजूद रहे। ऐसी स्थिति में वायरस का संक्रमण और गंभीर हो सकता है। आमतौर पर लक्षण दिखने में तीन से पांच दिन लगते हैं, लेकिन एक मरीज में आठवें दिन लक्षण दिखे। रिसर्च के दौरान मरीजों के गले से सैंपल लेकर नियमित तौर पर जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Research: Covid 19 patient latest symptoms and signs of Corona disease know the warning signs

कंट्रोल डिसीज एंड प्रिवेंशन कंट्रोल, अमेरिका के मुताबिक, जिन मरीजों का बुखार बिना दवाओं के ठीक हुआ हो, उनमें लक्षण दिखने पर कम से कम तीन दिन के लिए आइसोलेट करना चाहिए। इस स्टडी में भी शोधकर्ताओं की सलाह है कि कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन पीरियड 14 दिन है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है, ताकि ऐसे मरीजों से दूसरों लोगों में संक्रमण न फैल सके। 

विज्ञापन
coronavirus Research: Covid 19 patient latest symptoms and signs of Corona disease know the warning signs
शोधकर्ता डॉ. लीजिन शी का सुझाव है कि लोग खुद को लंबे समय तक आइसोलेट करें। उनकी सलाह है कि यदि किसी को कोरोना के लक्षण महसूस हों तो उन्हें खुद को सेल्फ क्वारंटीन करना चाहिए। दो हफ्तों तक क्वारंटीन में रहने से भी लक्षण न समझ आएं तो भी क्वारंटीन को जारी रखना चाहिए, क्योंकि कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद भी उनसे संक्रमण का खतरा हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:  इलाज के बाद भी युवाओं में कोरोना संक्रमण का खतरा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed