कोरोना महामारी से दुनियाभर के कई देश प्रभावित हैं। इस महामारी से 10 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इससे प्रभावित होने वालों का आंकड़ा 3.54 करोड़ पार कर चुका है। इस महामारी ने आर्थिक तौर पर भी दुनिया को तबाह किया है। कई देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस कोरोना ने लाखों लोगों ने रोजगार खो दिया है, लाखों नौकरियां गई है। इस कोराना काल में लोगों का हर दिन काफी मुश्किल से बीत रहा है। यह पूरा साल मुश्किलों से गुजरते हुए बीत रहा है। ऐसे में तनाव से बचने के लिए लोगों को रचनात्मक कार्यों में समय बिताने की सलाह दी जा रही है। इस बीच एक सर्वे में नई बात सामने आई है।
कोरोना काल में लोग काफी परेशान, निराश और चिड़चिड़े रहने लगे हैं। इस कठिन दौर में लोग सकारात्मक रहकर इस समस्या से निपट सकते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में तनाव से निपटने का तरीका सामने आया है। टीओआई की खबर के मुताबिक, सबसे ज्यादा तनावमुक्त करने वाली हॉबी बुनाई करना है। सर्दी के मौसम में अक्सर घर की महिलाएं स्वेटर, मफलर या अन्य ऊनी कपड़े की बुनाई करती है
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में सामने आया है कि बुनाई करने से तनाव का स्तर कम करता है और हृदय की गति में भी कमी आती है। 2379 मरीजों पर हुए सर्वे के मुताबिक, बुनाई को महामारी के दौर में सबसे बेहतर हॉबी बताया गया है। इस सर्वे में तनाव कम करने के लिए 20 आम हॉबीज को इसमें शामिल किया गया था। इसमें पैदल चलना, खाना पकाना आदि शौकों को भी शामिल किया गया था।
शोधकर्ताओं की टीम ने सर्वे में भाग लेने वाले लोगों को फिटनेस बैंड पहनने के लिए कहा ताकि सबसे कम हृदय गति वाली हॉबी की माप की जा सके। इस अध्ययन के मुताबिक, बुनाई करने से दिल की धड़कन कम होने लगती हैं। हालांकि यह लोगों की व्यक्तिगत रुचि और दृष्टिकोण पर भी निर्भर करता है। जैसे कि कुछ लोगों को पेंटिंग, ड्राइंग करने से सुकून मिलता है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ का सुझाव है कि व्यायाम करना, आपकी हृदय गति को कम करने और तनाव से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है। बहुत सारे लोगों को इससे आराम भी मिला है। तनाव को कम करने के लिए आपने कई तरह की गतिविधियां अपनाई होगी। इस शोध अध्ययन के मुताबिक, बुनाई करने को भी उन गतिविधियों में शामिल किया जा सकता है।