फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Vaccine: देश के 25 करोड़ लोगों को जुलाई तक लगाई जाएगी वैक्सीन, जानें पहले किन्हें लगेगा टीका

Mon, 05 Oct 2020 12:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine india updates: 25 crore people to get covid vaccine soon, know are you eligible for vaccination
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में कोरोना महामारी संकट के बीच लोगों की बस यही चाहत है कि जल्द से जल्द इसकी कारगर और सुरक्षित वैक्सीन आए। अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन जैसे देशों की तरह भारत भी इस महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। कोरोना की वैक्सीन को लेकर भारत भी कामयाबी के काफी करीब है। हर कोई यह जानना चाहता है कि वैक्सीन कबतक उपलब्ध होगी, उपलब्ध होने पर पहले किन्हें मिलेगी और आखिर उन्हें कबतक लगाई जाएगी। इन तमाम सवालों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सरकार के प्रयासों और टीकाकरण को लेकर योजना की रूपरेखा पर स्थिति स्पष्ट की है। उनके मुताबिक जुलाई तक देश की करीब 18-19 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगाए जाने की योजना है। 

Coronavirus vaccine india updates: 25 crore people to get covid vaccine soon, know are you eligible for vaccination
डॉक्टर हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना को लेकर अपने साप्ताहिक कार्यक्रम संडे संवाद के दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने का है। उन्होंने कहा कि सरकार वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है जिसके लिए अभी से योजना बनाई जा रही है। 

Coronavirus vaccine india updates: 25 crore people to get covid vaccine soon, know are you eligible for vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रगति की मॉनिटरिंग कर रही है। वैक्सीन से प्राप्त  इम्युनिटी डेटा पर भी लगातार सरकार की नजर है। कोरोना के खिलाफ सिंगल डोज वैक्सीन का मिलना ज्यादा अच्छा होगा। लेकिन कई बार सिंगल डोज से जरूरी इम्यूनिटी नहीं मिल पाती। ऐसे में वैक्सीन की दो डोज जरूरी होती है। यानी कि इस लिहाज से 50 करोड़ डोज 25 करोड़ लोगों को सुरक्षा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine india updates: 25 crore people to get covid vaccine soon, know are you eligible for vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण अभियान के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी राज्य ऐसे लोगों की जानकारी देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन पहले मिलेगी। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine india updates: 25 crore people to get covid vaccine soon, know are you eligible for vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्राथमिकता वाले स्वास्थ्यकर्मियों में सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल कर्मी,  आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग भी शामिल होंगे। डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक, इसी महीने यानी अक्तूबर तक इसकी प्लानिंग हो जाएगी। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए राज्यों से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन की स्टोरेज और वितरण प्रबंधन संबंधी डाटा भी मांगा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed