{"_id":"5ec00de58c52a9116e6703cc","slug":"drinking-coffee-benefits-and-disadvantages-and-how-much-we-can-drink-in-a-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा कॉफी पीने से हो सकता है सेहत को नुकसान, जानिए सेवन की सही मात्रा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ज्यादा कॉफी पीने से हो सकता है सेहत को नुकसान, जानिए सेवन की सही मात्रा
Sun, 17 May 2020 12:19 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 17 May 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Coffee
- फोटो : Pixabay
कोराना वायरस के चलते संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा है, जिस वजह से घर से ही सभी अपना काम कर रहे हैं। इस समय ये बात सामने आई है कि चाय और कॉफी की खपत काफी बढ़ गई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि ऑफिस में काम करने के लिए एक पूरा सिस्टम बना होता और आमतौर पर घर में व्यक्ति सोफे, बिस्तर में बैठ कर ही अपने काम करता है। घर में आदमी अपनी सहूलियत के हिसाब से काम करता है, ज्यादातर लोग लेट कर काम करना पसंद करते हैं। ऐसे काम करने से जम्हाइयां आना आम बात हैं। इससे बचने के लिए लोग अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करने लगे हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक
- अधिक मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ने लगते हैं। अधिक मात्रा में चाय, कॅाफी के सेवन से अनिद्रा जैसी समस्याएं होना आम बात है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद परंतु....
- कई रिसर्चों में ये बात सामने आई है कि कॉफी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि ब्लैक कॅाफी को वर्क आउट के लिए सबसे बेहतरीन पेय पदार्थ माना जाता है, परंतु इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी होता है। किसी भी चीज का अधिक मात्रा में उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही साबित होता है। आइए, आज जानते हैं दिन में कितनी बार कॅाफी पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक रहता है...
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉफी
दिन में कितनी बार पी सकते हैं कॉफी
- अगर आप कैलोरी और वसा रहित कॉफी का सेवन करते हैं तो आप एक दिन में दो कप कॅाफी पी सकते हैं, इससे अधिक आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
अगली स्लाइड में जानिए ब्लैक कॉफी पीने के फायदे....
विज्ञापन
ब्लैक कॉफी पीने के फायदे
- ब्लैक कॉफी पीने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
- ब्लैक कॉफी से मेटाबोलिज्म भी बढ़ता है।