फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Prevention Tips: क्या हर 15 मिनट के अंतराल पर पानी पीने से कम हो जाएगा कोरोना वायरस का खतरा?

Mon, 22 Jun 2020 05:59 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 22 Jun 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips drinking water every 15 minutes for prevent
कोरोना वायरस से बचाव - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसके दवाई और वैक्सीन पर भी लगातार रिसर्च जारी है। हालांकि, ट्रायल के लंबा प्रोसेस होने के कारण वैक्सीन को बाजार में आने में टाइम लगेगा। इसके साथ ही दूसरी तरफ इस घातक वायरस से जुड़े कई तरह के टिप्स भी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक दावा ये भी किया जा रहा है कि हर 15 मिनट में पानी पीने से कोरोना वायरस का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Coronavirus Prevention Tips drinking water every 15 minutes for prevent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

सोशल मीडिया के जरिए वायरल हो रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि हमें अपने मुंह और गले को हमेशा गीला रखना चाहिए और हर 15 मिनट पर पानी पीना चाहिए। कोरोना वायरस इन्हीं रास्ते में हमारे शरीर में जाता है। इसलिए पानी पीने से हमारी ग्रासनली से वायरस नीचे हमारे पेट में चले जाएंगे और पेट में बनने वाले एसिड से मर जाएंगे।

Coronavirus Prevention Tips drinking water every 15 minutes for prevent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैज्ञानिकों की राय
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में एपिडेमोलॉजिस्ट कल्पना सबापैथी ने बीबीसी फ्यूचर से बातचीत में बताया है कि इसे जनरलाइज कर दिया गया है यानी कुछ ज्यादा ही सामान्य तरह से पेश कर दिया गया है। उनका कहना है कि संक्रमण किसी एक वायरल कण से नहीं होता बल्कि हजारों-लाखों पार्टिकल्स के संपर्क में आने से होता है, इसलिए केवल ग्रासनली की सफाई से बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips drinking water every 15 minutes for prevent
पानी - फोटो : सोशल मीडिया

कल्पना सबापैथी के मुताबिक इस थ्योरी में दिक्कत यह है कि इसमें वायरस को केवल पेट तक पहुंचा कर मार सकने का दावा किया जा रहा है। लेकिन ग्रासनली से पहले ही आपकी नाक से भी वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर चुका होगा। ऐसा ना भी हो तो आंखों से या अन्य रास्तों से वायरस प्रवेश कर सकता है। संक्रमित जगह या सतह को छूने के बाद आप अपनी आंखें छुएंगे तो वायरस आपको संक्रमित कर देगा। किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकले ड्रॉपलेट्स आपकी सांसों के जरिए अंदर जाकर भी आपको संक्रमित कर सकते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Prevention Tips drinking water every 15 minutes for prevent
पानी - फोटो : फाइल फोटो

पेट में मौजूद अम्लीय रसों का पीएच (अम्लीयता का पैमाना) 1 से 3 के बीच में होता है, जिसमें वायरस के मरने की पूरी संभावना नहीं होती। साल 2012 में सऊदी अरब में कोरोना फैमिली का ही एक वायरस पैथोजेन आया था। इस वायरस में हल्के एसिड या पेट में मौजूद एसिड के खिलाफ प्रतिरोध करने की शक्ति थी। वैज्ञानिकों ने पाया था कि वायरस मरीजों के पेट में भी जीवित रहकर आंत की कोशिकाओं पर आसानी से हमला कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed