दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और ये बहुत खुशी की बात है, शायद इससे इस महामारी पर काबू पाया जा सके। जिन देशों में लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, उसमें अमेरिका भी शामिल है। यहां लोगों को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन एक नए मामले ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, कैलिफोर्निया में एक पुरुष नर्स ने एक हफ्ते पहले ही फाइजर की वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन अब वह कोरोना से संक्रमित हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन लगवाने के बाद तो उसे कोई साइड-इफेक्ट नहीं हुआ था, लेकिन छह दिन बाद वह बीमार हो गया। उसे ठंड लगने लगी और शरीर में दर्द होने लगा, साथ ही उसे थकान भी महसूस हो रही थी। इसके बाद उसने अस्पताल जाकर कोरोना का टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला। अब ये सवाल उठता है कि क्या वैक्सीन सच में प्रभावी है या उस नर्स ने कोई गलती कर दी, जिससे वह वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित हो गया। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"5fecb4648e052b5b94002a05","slug":"coronavirus-precautions-after-taking-covid-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: वैक्सीन लगवाने के बाद भी जरूर करें ये काम, कोरोना के नए मामले ने सबको चौंकाया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: वैक्सीन लगवाने के बाद भी जरूर करें ये काम, कोरोना के नए मामले ने सबको चौंकाया
Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ रेमर्स कहते हैं कि वैक्सीन का काम होता है शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा करना, लेकिन उसमें 10 से 14 दिन का समय लग सकता है। वह कहते हैं कि वैक्सीन की पहली खुराक आपको करीब 50 फीसदी सुरक्षा देती है, आपको 95 फीसदी सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक की जरूरत होती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के क्वेश्चन्स ऑफ साइंस इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष और बायोलॉजिस्ट नतालिया पस्टर्नक कहती हैं कि वैक्सीन मिलने के बाद शरीर की पहली प्रतिक्रिया होती है- एंटीबॉडी बनाना, लेकिन वैक्सीन का शरीर में असर दिखने में कम से कम दो हफ्ते का समय लगता है, यानी वैक्सीन लेने के कुछ हफ्ते बाद ही आप कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो खुराक हैं जरूरी
- भारत समेत दुनियाभर के विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार हुईं अधिकतर वैक्सीन के पूरी तरह प्रभावी होने के लिए उसकी दो डोज जरूरी हैं। नतालिया पस्टर्नक के मुताबिक, वैक्सीन की पहली खुराक मुख्य बूस्टर की तरह काम करती है, जो शरीर में इम्यूनिटी पैदा करने की शुरुआत करती है और दूसरी खुराक कोरोना के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतर
- बीबीसी के मुताबिक, साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. जॉर्ज कलील कहते हैं कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद एक महीने तक इंतजार करें और फिर दूसरी खुराक लें। इसके बाद कम से कम 15 दिनों तक कोरोना वायरस से बचाव के जरूरी एहतियात बरतते रहें। इसके बाद ही आप सुरक्षित हो सकते हैं। हालांकि कई जगहों पर यह देखने में आ रहा है कि लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के बाद 21 दिन पर दूसरी खुराक दी जा रही है।