फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में अगर होते हैं बार-बार बीमार, तो इन पांच चीजों के सेवन से मिल सकता है फायदा

Wed, 30 Dec 2020 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
By taking these five things you can stay healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सर्दियों का मौसम आते ही सब कुछ अच्छा लगने लगता है, क्योंकि चारों तरफ ठंडी का माहौल होता है और उस जून-जुलाई की चुभती-जलती गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही इस मौसम में कई सारे पोषक तत्वों की भरमार भी होती है। लेकिन इस मौसम में एक चीज है जो सभी को डराती है, और वो है बीमार होने का खतरा। ऐसे में लोग इस मौसम में काफी डरे हुए भी रहते हैं। लेकिन अगर आपको फिट रहना है और बीमारियों को अपने आसपास भी नहीं भटकने देना है तो आपको हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप बीमार होने से बच सकते हैं।

By taking these five things you can stay healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दी के मौसम में बाजार में तरह-तरह की सब्जियां मौजूद होती है, जिसमें से आपको हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और गुणकारी होता है। इनमें मिनरल, विटामिन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें बीमार होने से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही हरी सब्जियों के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है, जिसके कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूरी बनाने में मदद मिलती है। इसलिए अपने भोजन में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।

By taking these five things you can stay healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में हम चाय भी काफी पीते हैं, जो हमारे शरीर को गर्माहाट देने में काफी मदद करती है। लेकिन अगर आप दूध वाली चाय की जगह पर ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो आपको इसके दोगुने फायदे मिल सकते हैं। ग्रीन टी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बेहतर बना सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में थोड़ा कैफीन भी पाया जाता है, जो सर्दियों में आने वाली सुस्ती को दूर करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
By taking these five things you can stay healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में मिलने वाले मौसमी फलों के सेवन से भी हम बीमार होने से बच सकते हैं। इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए हमें सेब, नींबू, अनार, संतरा, पपीता और अमरूद जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दी के मौसम में गुड़ और मूंगफली की चिक्की खाने से भी शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा भी प्राप्त होती है। इसलिए सर्दियों में हमें इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
By taking these five things you can stay healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाने से भी हमारे शरीर को लाभ मिलते हैं। बादाम, मुनक्के, काजू, छुआरे, पिस्ता, अखरोट और किशमिश में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन-ई, मैग्नीशियम, फाइबर, ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई अन्य चीजें होती हैं, जो हमें स्वस्थ रखने में मददगार होती हैं। ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसलिए सर्दी में इन्हें जरूर खाना चाहिए।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed