फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: वैक्सीन लगवाने के बाद भी जरूर करें ये काम, कोरोना के नए मामले ने सबको चौंकाया

Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 31 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और ये बहुत खुशी की बात है, शायद इससे इस महामारी पर काबू पाया जा सके। जिन देशों में लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, उसमें अमेरिका भी शामिल है। यहां लोगों को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन एक नए मामले ने सबको चौंका दिया है। दरअसल, कैलिफोर्निया में एक पुरुष नर्स ने एक हफ्ते पहले ही फाइजर की वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन अब वह कोरोना से संक्रमित हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैक्सीन लगवाने के बाद तो उसे कोई साइड-इफेक्ट नहीं हुआ था, लेकिन छह दिन बाद वह बीमार हो गया। उसे ठंड लगने लगी और शरीर में दर्द होने लगा, साथ ही उसे थकान भी महसूस हो रही थी। इसके बाद उसने अस्पताल जाकर कोरोना का टेस्ट कराया तो वह पॉजिटिव निकला। अब ये सवाल उठता है कि क्या वैक्सीन सच में प्रभावी है या उस नर्स ने कोई गलती कर दी, जिससे वह वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमित हो गया। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Coronavirus precautions after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ रेमर्स कहते हैं कि वैक्सीन का काम होता है शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा करना, लेकिन उसमें 10 से 14 दिन का समय लग सकता है। वह कहते हैं कि वैक्सीन की पहली खुराक आपको करीब 50 फीसदी सुरक्षा देती है, आपको 95 फीसदी सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक की जरूरत होती है। 
Coronavirus precautions after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के क्वेश्चन्स ऑफ साइंस इंस्टीट्यूट की अध्यक्ष और बायोलॉजिस्ट नतालिया पस्टर्नक कहती हैं कि वैक्सीन मिलने के बाद शरीर की पहली प्रतिक्रिया होती है- एंटीबॉडी बनाना, लेकिन वैक्सीन का शरीर में असर दिखने में कम से कम दो हफ्ते का समय लगता है, यानी वैक्सीन लेने के कुछ हफ्ते बाद ही आप कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो खुराक हैं जरूरी 

  • भारत समेत दुनियाभर के विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार हुईं अधिकतर वैक्सीन के पूरी तरह प्रभावी होने के लिए उसकी दो डोज जरूरी हैं। नतालिया पस्टर्नक के मुताबिक, वैक्सीन की पहली खुराक मुख्य बूस्टर की तरह काम करती है, जो शरीर में इम्यूनिटी पैदा करने की शुरुआत करती है और दूसरी खुराक कोरोना के खिलाफ बेहतर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है। 
विज्ञापन
Coronavirus precautions after taking covid vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतर 

  • बीबीसी के मुताबिक, साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. जॉर्ज कलील कहते हैं कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद एक महीने तक इंतजार करें और फिर दूसरी खुराक लें। इसके बाद कम से कम 15 दिनों तक कोरोना वायरस से बचाव के जरूरी एहतियात बरतते रहें। इसके बाद ही आप सुरक्षित हो सकते हैं। हालांकि कई जगहों पर यह देखने में आ रहा है कि लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के बाद 21 दिन पर दूसरी खुराक दी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed