फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस देश में मार्च तक तेजी से बढ़ सकता है कोरोना का नया स्ट्रेन, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Sun, 17 Jan 2021 01:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus New variant may increase rapidly by March in US CDC warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के बावजूद वायरस के नए स्ट्रेन ने चिंता पैदा कर दी है। वैसे तो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका ही है और अब वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने नए स्ट्रेन को लेकर भी चेतावनी दी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मार्च तक अमेरिका के एक बहुत बड़े समूह को संक्रमित कर सकता है। दरअसल, बीते शुक्रवार को अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने महामारी से लड़ने की अपनी योजना पेश की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज करना होगा, लेकिन उसके ठीक बाद अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी ने यह चेतावनी दे दी। 

Coronavirus New variant may increase rapidly by March in US CDC warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सीडीसी का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना के इस नए स्ट्रेन का तेज फैलाव देखने को मिल सकता है। सीडीसी ने कहा है कि सर्दियों में पहले ही कोरोना के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में नए स्ट्रेन के बढ़ने से स्वास्थ्य प्रणाली पर भारी जोर पड़ने की आशंका है। 

Coronavirus New variant may increase rapidly by March in US CDC warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया स्ट्रेन पहले की अपेक्षा ज्यादा संक्रामक जरूर है, लेकिन इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत अब तक नहीं मिला है कि यह स्ट्रेन पहले की अपेक्षा ज्यादा जानलेवा है या इसके संक्रमण से पहले से अधिक गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus New variant may increase rapidly by March in US CDC warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ विशेषज्ञों ने यह आशंका जरूर जाहिर की है कि मौजूदा वैक्सीन कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर उतनी प्रभावी नहीं होंगी। हालांकि कुछ का यह भी कहना है कि कोरोना के मौजूदा टीके नए स्ट्रेन पर भी प्रभावी होंगे। इसको लेकर हाल ही में एक शोध हुआ। दरअसल, अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन की लैब में जांच की गई, जिसमें यह नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी पाई गई। 

विज्ञापन
Coronavirus New variant may increase rapidly by March in US CDC warns
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए कई देशों ने हवाई सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें इटली भी शामिल है। इटली ने ब्राजील से उड़ानों पर रोक लगा दी है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरन्जा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 14 दिनों में जिस किसी ने भी ब्राजील में प्रवेश किया है, उसे भी इटली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि ब्राजील से इटली पहुंचने वाले लोगों को नए स्ट्रेन की जांच कराना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के लिए नए स्ट्रेन का अध्ययन करना महत्वपूर्ण है। इस बीच, हम बहुत सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed