कोरोना वायरस को दुनिया में आए एक साल से भी अधिक का समय बीत चुका है और इस दौरान अलग-अलग देशों में इसपर हजारों शोध हो चुके हैं। मंगलवार को प्रकाशित एक विश्लेषण के मुताबिक, दुनियाभर में कोविड-19 पर प्रकाशित वैज्ञानिक अनुसंधान का सिर्फ चार फीसदी ही अफ्रीका से संबंधित है, जबकि यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। शोधकर्ताओं ने एक जनवरी से 30 सितंबर 2020 के बीच 10 प्रमुख स्वास्थ्य और चिकित्सा पत्रिकाओं में प्रकाशित दो हजार से अधिक सहकर्मी-समीक्षा लेखों का विश्लेषण किया। इस दौरान पाया गया कि 2,196 में से 94 लेख, यानी लगभग चार फीसदी ही अफ्रीका या इस महाद्वीप के किसी देश से संबंधित सामग्री थी।
Coronavirus: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस पर हुए शोध का सिर्फ चार फीसदी ही अफ्रीका से संबंधित, अध्ययन में खुलासा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 02 Mar 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन