फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद आठ महीने तक रहती है इम्यूनिटी, वैज्ञानिकों का खुश करने वाला दावा

Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Immunity against covid 19 lasts for at least eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को लेकर हमेशा से ये सवाल उठता रहा है कि आखिर संक्रमण के बाद ठीक होने वाले लोगों में कितने दिनों तक इम्यूनिटी बनी रहती है। पहले हुए अध्ययनों में यह दावा किया गया था कि कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी संक्रमण के शुरुआती कुछ महीने बाद ही खत्म हो जाती है, लेकिन अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमणमुक्त होने के कम से कम आठ महीने बाद तक रहती है। इस नए शोध को 'साइंस इम्युनोलॉजी' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। 

Coronavirus new study says Immunity against covid 19 lasts for at least eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑस्ट्रेलिया की 'मोनाश यूनिवर्सिटी' के वैज्ञानिकों समेत विशेषज्ञों का कहना है कि रोग प्रतिरोधी प्रणाली में विशेष 'मेमोरी बी' कोशिकाएं वायरस के संक्रमण को 'याद रखती' हैं और अगर कोई व्यक्ति दोबारा वायरस के संपर्क में आता है यानीदूसरी बार संक्रमित होता है, तो सुरक्षात्मक एंटीबॉडी के तेजी से पैदा होने से सुरक्षात्मक रोग प्रतिरोधी क्षमता काम करने लगती है।  

Coronavirus new study says Immunity against covid 19 lasts for at least eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी की जांच के लिए किए गए नए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस से संक्रमित 25 मरीजों को चुना और संक्रमण के बाद चौथे दिने से लेकर 242वें दिन तक उनके खून के 36 नमूने लिए। इस दौरान उन्होंने पाया कि कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी में संक्रमण के 20 दिन बाद कमी आनी शुरू हो गई। हालांकि शोधकर्ताओं ने कहा कि सभी मरीजों में 'मेमोरी बी' कोशिकाएं थीं, जो वायरस के दो घटकों 'स्पाइक प्रोटीन' और 'न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन' में से एक घटक को पहचान लेती हैं। 'स्पाइक प्रोटीन' वायरस को कोशिकाओं में प्रवेश करने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Immunity against covid 19 lasts for at least eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि 'मेमोरी बी' कोशिकाएं कोरोना संक्रमण के आठ महीने बाद तक व्यक्ति के शरीर में मौजूद रहती हैं। उनका मानना है कि यह अध्ययन इस उम्मीद को प्रबल करता है कि कोरोना के लिए बनाई जा रहीं वैक्सीन का असर लंबे समय तक बना रहेगा। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Immunity against covid 19 lasts for at least eight months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले आइसलैंड की एक बायोटेक कंपनी डीकोड जेनेटिक्स द्वारा किए गए अध्ययन में यह दावा किया गया था कि एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज लोगों को कम से कम चार महीनों तक इम्यूनिटी दे सकती हैं। यह अध्ययन 30 हजार लोगों पर किया गया था, जिसके नतीजे 'द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed