फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश में कोरोना वायरस के बीच अब दिमाग खाने वाले अमीबा का कहर, चेतावनी जारी

Wed, 23 Dec 2020 12:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 23 Dec 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
deadly brain eating amoeba spread in us during coronavirus pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने पहले से ही तबाही मचा रखी है, इससे संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा अमेरिका में देखने को मिले हैं और अब अमेरिका में ही एक नए खतरे ने दस्तक दे दी है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक, यहां दिमाग को खा जानेवाला जानलेवा अमीबा तेजी से फैल रहा है। इस अमीबा का नाम नेग्लरिया फाउलेरी है। बताया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण यह अमीबा दक्षिणी हिस्से से पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ रहा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं ने इस अमीबा से होने वाले खतरों को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। 



deadly brain eating amoeba spread in us during coronavirus pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के शोधकर्ताओं की मानें तो इस साल इंडियाना, नॉर्थ डकोटा, मिशिगन, विंसिकान्सिन और ओहायो जैसी जगहों पर इस अमीबा का संक्रमण पहले से बहुत ज्यादा हो रहा है जबकि हर साल इस अमीबा से होने वाली बीमारियों का आंकड़ा लगभग एक बराबर रहा है। 

deadly brain eating amoeba spread in us during coronavirus pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2009 से लेकर 2018 तक इस अमीबा के संक्रमण के 34 मामले सामने आए थे। वहीं, 1962 से 2018 तक अमेरिका में इस तरह के संक्रमण के 145 मामले सामने आए थे। कुछ महीने पहले इंसानी दिमाग खाने वाले इस अमीबा की वजह से टेक्सास में छह साल के एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद लोगों को आगाह किया गया था और सरकारी जलापूर्ति का पानी उपयोग न करने की अपील की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deadly brain eating amoeba spread in us during coronavirus pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उस समय टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए कहा था कि इस अमीबा का रेप्लिकेशन तेज होता है यानी यह बहुत तेजी से अपना प्रतिरूप तैयार करता है। ऐसे में यह इंसानों के लिए बहुत ज्यादा घातक हो सकता है। 

विज्ञापन
deadly brain eating amoeba spread in us during coronavirus pandemic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैसे फैलता है इस जानलेवा अमीबा का संक्रमण? 

दिमाग को खा जाने वाला यह अमीबा ताजे पानी में पाया जाता है। बेहद ही सूक्ष्म यह जीव नाक के जरिए इंसानी दिमाग तक पहुंच कर संक्रमण फैला सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जलस्रोतों का रख-रखाव ठीक से नहीं करने पर इस अमीबा का संक्रमण फैल सकता है। अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, इस नए खतरे को देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed