कोरोना वायरस के बारे में अब हम इतना तो जान ही गए हैं कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक फैल सकता है। हालांकि वायरस नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में फैलता है और दूसरा तरीका यह है कि यह आंखों के माध्यम से भी शरीर के अंदर घुस सकता है। अगर आप संक्रमित सतह को छूते हैं तो संक्रमण आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकता है। अभी डॉक्टरों का मानना है कि लगभग 1-3 फीसदी लोग, जो कोरोना से संक्रमित होते हैं, उनमें आंखों के संक्रमण से संबंधित एक या अन्य लक्षण देखने को मिलते हैं। बीएमजे ऑप्थल्मोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में संक्रमण के शुरुआती हफ्तों में लोगों को अनुभव होने वाले उन प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया गया है, जिनपर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं आंखों से जुड़े कोरोना वायरस के इन शुरुआती संकेतों के बारे में...
{"_id":"603b39d96fa6cd1a686a1488","slug":"coronavirus-new-study-reveals-3-early-signs-of-covid-19-affecting-your-eyes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना वायरस आंखों को भी कर सकता है प्रभावित, इन तीन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना वायरस आंखों को भी कर सकता है प्रभावित, इन तीन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज
Sun, 28 Feb 2021 12:16 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रकाश की संवेदनशीलता
- अध्ययन के मुताबिक, शोध में शामिल लगभग 18 फीसदी मरीजों ने प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता का अनुभव किया, जिसे फोटोफोबिया भी कहा जाता है। यह लक्षण तब हो सकता है जब वातावरण में प्रकाश बहुत तेज हो। यह मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता है, जो आगे चलकर आंखों की दृष्टि कम कर सकता है या किसी व्यक्ति को विकृत दृष्टि दे सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आंखों में खुजली और पीड़ादायक आंखें
- आंखों में खुजली, पीड़ादायक या सूखी आंखों का अनुभव करना भी कोरोना का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि लगभग 17 फीसदी कोरोना मरीजों की आंखों में खुजली की शिकायत थी, जबकि 16 फीसदी ने पीड़ादायक आंखों का अनुभव किया था। खुजली और पीड़ा आंखों की लालिमा से भी संबंधित हो सकती है जो आंखों के संक्रमण और एलर्जी के कारण हो सकती है। आंखों को अधिक रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों में आंखों में जलन, लालिमा, आंखों के आसपास फुंसी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं और एलर्जी के अन्य लक्षण जैसे बहती नाक या छींक आना भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कंजक्टिवाइटिस
- कई अध्ययनों में ये संकेत मिले हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में कंजक्टिवाइटिस का मामला भी हो सकता है। कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना, आंख की परत की जलन या सूजन है, जो आंख की पुतली के सफेद हिस्से को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में गुलाबी आंखें, आंखों की लाली, खुजली और आंसू भरना भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या आंखों का गुलाबी होना चिंता का कारण होना चाहिए?
- चूंकि गुलाबी आंखों की उपस्थिति को कोरोना का शुरुआती लक्षण माना जाता है, इसलिए लोग चिंतित हो सकते हैं। हालांकि कभी-कभी मौसमी एलर्जी या अन्य बीमारियों की वजह से भी ऐसी समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए।
नोटः यह लेख बीएमजे ऑप्थल्मोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।