फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना वायरस आंखों को भी कर सकता है प्रभावित, इन तीन शुरुआती संकेतों को न करें नजरअंदाज

Sun, 28 Feb 2021 12:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 28 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new Study Reveals 3 Early Signs Of covid 19 Affecting Your Eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के बारे में अब हम इतना तो जान ही गए हैं कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों तक फैल सकता है। हालांकि वायरस नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में फैलता है और दूसरा तरीका यह है कि यह आंखों के माध्यम से भी शरीर के अंदर घुस सकता है। अगर आप संक्रमित सतह को छूते हैं तो संक्रमण आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकता है। अभी डॉक्टरों का मानना है कि लगभग 1-3 फीसदी लोग, जो कोरोना से संक्रमित होते हैं, उनमें आंखों के संक्रमण से संबंधित एक या अन्य लक्षण देखने को मिलते हैं। बीएमजे ऑप्थल्मोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में संक्रमण के शुरुआती हफ्तों में लोगों को अनुभव होने वाले उन प्रमुख लक्षणों के बारे में बताया गया है, जिनपर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। आइए जानते हैं आंखों से जुड़े कोरोना वायरस के इन शुरुआती संकेतों के बारे में... 

Coronavirus new Study Reveals 3 Early Signs Of covid 19 Affecting Your Eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रकाश की संवेदनशीलता 

  • अध्ययन के मुताबिक, शोध में शामिल लगभग 18 फीसदी मरीजों ने प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता का अनुभव किया, जिसे फोटोफोबिया भी कहा जाता है। यह लक्षण तब हो सकता है जब वातावरण में प्रकाश बहुत तेज हो। यह मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनता है, जो आगे चलकर आंखों की दृष्टि कम कर सकता है या किसी व्यक्ति को विकृत दृष्टि दे सकता है। 
Coronavirus new Study Reveals 3 Early Signs Of covid 19 Affecting Your Eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आंखों में खुजली और पीड़ादायक आंखें 

  • आंखों में खुजली, पीड़ादायक या सूखी आंखों का अनुभव करना भी कोरोना का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। अध्ययन में पाया गया है कि लगभग 17 फीसदी कोरोना मरीजों की आंखों में खुजली की शिकायत थी, जबकि 16 फीसदी ने पीड़ादायक आंखों का अनुभव किया था। खुजली और पीड़ा आंखों की लालिमा से भी संबंधित हो सकती है जो आंखों के संक्रमण और एलर्जी के कारण हो सकती है। आंखों को अधिक रगड़ने से समस्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों में आंखों में जलन, लालिमा, आंखों के आसपास फुंसी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं और एलर्जी के अन्य लक्षण जैसे बहती नाक या छींक आना भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new Study Reveals 3 Early Signs Of covid 19 Affecting Your Eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कंजक्टिवाइटिस 

  • कई अध्ययनों में ये संकेत मिले हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में कंजक्टिवाइटिस का मामला भी हो सकता है। कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना, आंख की परत की जलन या सूजन है, जो आंख की पुतली के सफेद हिस्से को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में गुलाबी आंखें, आंखों की लाली, खुजली और आंसू भरना भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
Coronavirus new Study Reveals 3 Early Signs Of covid 19 Affecting Your Eyes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या आंखों का गुलाबी होना चिंता का कारण होना चाहिए? 

  • चूंकि गुलाबी आंखों की उपस्थिति को कोरोना का शुरुआती लक्षण माना जाता है, इसलिए लोग चिंतित हो सकते हैं। हालांकि कभी-कभी मौसमी एलर्जी या अन्य बीमारियों की वजह से भी ऐसी समस्या हो सकती है। इसलिए ऐसा लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 

नोटः यह लेख बीएमजे ऑप्थल्मोलॉजी नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें शोध के बारे में विस्तार से बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed