फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से डरने की कितनी जरूरत? जानिए सबकुछ

Sun, 24 Jan 2021 02:22 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 24 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain of britain south africa and brazil covid 19 variants coronavirus mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर के लोग पहले से ही कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान हैं और हालिया कुछ दिनों में इसके नए-नए स्ट्रेन ने और भी काफी परेशान करके रख दिया है। कहा जा रहा है कि वायरस के ये नए स्ट्रेन अपने मूल रूप के मुकाबले कहीं ज्यादा संक्रामक हैं। वैज्ञानिक इनको लेकर लगातार अध्ययन में लगे हुए हैं और यह अंदाजा लगा रहे हैं कि ये कितने खतरनाक हैं। दरअसल, कोरोना के नए स्ट्रेन ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में देखने को मिले हैं, जो अब वहां से कई देशों में फैल चुके हैं। आइए जानते हैं इन नए स्ट्रेन के बारे में कि ये कितने संक्रामक और खतरनाक हैं और इनसे आखिर डरने की कितनी जरूरत है? 

Coronavirus new strain of britain south africa and brazil covid 19 variants coronavirus mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन सा स्ट्रेन कितने देशों में फैला है? 

  • ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन  ब्रिटेन के ज्यादातर हिस्सों में तो फैला ही है, इसके अलावा यह दुनिया के 50 से अधिक देशों में भी फैल चुका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में मिला वायरस का नया स्ट्रेन ब्रिटेन समेत दुनिया के कम से कम 20 अन्य देशों में भी पाया गया है, जबकि ब्राजील वाले स्ट्रेन को लेकर अभी कोई खास जानकारी नहीं मिली है। 
Coronavirus new strain of britain south africa and brazil covid 19 variants coronavirus mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्यों अधिक संक्रामक हो गए हैं नए स्ट्रेन? 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए वायरस के नए स्ट्रेन में स्पाइक प्रोटीन में काफी बदलाव हुए हैं। दरअसल, यह वायरस का वह भाग होता है जो इंसान के शरीर की कोशिकाओं से चिपक जाता है। यही वजह है कि ये स्ट्रेन कोशिकाओं को संक्रमित करने और फैलने में अधिक सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new strain of britain south africa and brazil covid 19 variants coronavirus mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'अधिक घातक हो सकता है ब्रिटेन का स्ट्रेन' 

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि इस बात के कुछ शुरुआती प्रमाण हैं कि ब्रिटेन में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन अधिक घातक हो सकता है और शायद ऊंची मृत्यु दर वाला भी है। ब्रिटेन के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार सर पैट्रिक वैलेंस ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की दर काफी चिंताजनक है और अभी इसमें कमी की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन
Coronavirus new strain of britain south africa and brazil covid 19 variants coronavirus mutation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या ब्रिटेन वाले स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक हैं दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्ट्रेन? 

  • विशेषज्ञ मानते हैं कि ब्रिटेन में पाया गया स्ट्रेन पुराने वायरस के मुकाबले 70 फीसदी अधिक संक्रामक है, लेकिन ब्रिटेन वाले स्ट्रेन के मुकाबले दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के स्पाइक प्रोटीन में कहीं अधिक बदलाव देखे गए हैं। वहीं ब्राजील वाले स्ट्रेन के स्पाइक प्रोटीन में भी तीन अहम बदलाव देखने को मिले हैं, जिसकी वजह से यह भी दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन जैसा ही लग रहा है। हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया है कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन न सिर्फ एंटीबॉडी बल्कि प्रतिरक्षा तंत्र को भी 'धोखा' देने में सक्षम हो गया है, यानी कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके लोगों को भी यह दोबारा संक्रमित कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed