फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोध में दावा: जिन महिलाओं को है ये बीमारी, उन्हें कोरोना से संक्रमित होने का खतरा है अधिक

Wed, 17 Mar 2021 02:30 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new Research reveals increased risk of covid 19 among women with PCOS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाल ही में एक शोध रिपोर्ट में दावा किया गया था कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोविड-19 से मृत्यु का जोखिम 30 फीसदी अधिक होता है। यह शोध 'क्लिनिकल इन्फेक्शियस डिजीज' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। अब एक नए शोध में यह दावा किया जा रहा है कि जिन महिलाओं को पीसीओएस (PCOS) यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नाम की बीमारी है, उन्हें कोरोना से संक्रमित होने का खतरा अधिक होता है। ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किए गए इस शोध को हाल ही में यूरोपियन जर्नल ऑफ इंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित किया गया था। 

Coronavirus new Research reveals increased risk of covid 19 among women with PCOS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और कोविड-19 के बीच संबंधों की जांच की। इस दौरान पीसीओएस से ग्रसित 21,292 महिलाओं की तुलना 78,310 वैसी महिलाओं से की गई, जो समान उम्र की ही थीं, लेकिन उन्हें यह बीमारी नहीं थी। इस अध्ययन के नतीजों से पता चला कि जो महिलाएं पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से ग्रसित थीं, उनके स्वस्थ महिलाओं की अपेक्षा कोरोना से संक्रमित होने का खतरा 51 फीसदी अधिक था। 

Coronavirus new Research reveals increased risk of covid 19 among women with PCOS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या है पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम? 

  • यह महिलाओं के अंडाशय (ओवरी) से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे गर्भधारण करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। भारत समेत दुनियाभर में इससे पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new Research reveals increased risk of covid 19 among women with PCOS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं? 

  • अनियमित माहवारी 
  • अधिक रक्तस्राव 
  • अनचाहे बालों का बढ़ना यानी महिलाओं के चेहरे और शरीर पर पुरुषों की तरह की बालों का बढ़ना 
  • मुंहासे अधिक निकलना 
  • वजन बढ़ना 
  • सिरदर्द, अनिद्रा 
विज्ञापन
Coronavirus new Research reveals increased risk of covid 19 among women with PCOS
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. कृष निरंथराकुमार कहते हैं, 'पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने की आवश्यकता पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि ऐसी महिलाओं में चिंता और अवसाद सहित मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक होता है। इसलिए कोरोना से बचने और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियम का पालन करना बहुत ही जरूरी है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed