फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: इस देश में कोरोना के कारण 60 फीसदी अधिक हुई मौतें, सरकार ने जारी की नई रिपोर्ट

Mon, 29 Mar 2021 11:05 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 29 Mar 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Mexico real covid 19 death toll now stands at over 321000
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना ने एक बार फिर अपनी तेज रफ्तार पकड़ ली है। दुनियाभर में अब तक 12 करोड़ 77 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 27 लाख 96 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे तो कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं, लेकिन इस मामले में मेक्सिको भी कुछ कम नहीं है। यहां भी लाखों लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। अब मेक्सिको सरकार ने कोरोना के कारण हुई मौतों के आंकड़ों में संशोधन कर दिया है और कहा है कि देश में कोरोना के कारण जितनी मौतें बताई गई थीं, असल में उससे 60 फीसदी अधिक मौतें हुई हैं। 

Coronavirus Mexico real covid 19 death toll now stands at over 321000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेक्सिको सरकार ने बीते शनिवार को बताया कि यहां कोरोना के कारण अब तक तीन लाख 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इससे पहले सरकार ने देश में 201,429 मौतों की पुष्टि की थी। इन संशोधित आंकड़ों के साथ अब मेक्सिको दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां कोरोना के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं। 

Coronavirus Mexico real covid 19 death toll now stands at over 321000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेक्सिको सरकार ने संशोधन से जुड़ी जो रिपोर्ट प्रकाशित की है, उसके मुताबिक महामारी की शुरुआत से लेकर 14 फरवरी तक यहां 294,287 लोगों की मौत हुई है और 15 फरवरी के बाद कोरोना के कारण और 26,772 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Mexico real covid 19 death toll now stands at over 321000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी महीने में मेक्सिको में कोरोना की दूसरी लहर अधिक घातक साबित हुई थी। दिसंबर 2020 तक यहां कोरोना के कारण दो लाख 20 हजार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई और महज डेढ़ महीने में ही 75 हजार लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवा दी। 

विज्ञापन
Coronavirus Mexico real covid 19 death toll now stands at over 321000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दरअसल, मेक्सिको सरकार ने देश में कोरोना काल में मरने वालों के मृत्यु प्रमाणपत्र की समीक्षा की और उसके बाद ये रिपोर्ट जारी की है। हालांकि जानकारों का ये भी कहना है कि कोरोना के कारण मौतों की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है, क्योंकि अस्पतालों के भरे होने के कारण दूसरी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी समय पर इलाज नहीं मिल पाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed