फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Drug: क्या आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी में मिलेगा कोरोना का इलाज? इन दवाओं का चल रहा ट्रायल

Sat, 13 Jun 2020 11:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 13 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus medicine ready for covid 19 treatment, Now trial on ayurveda, Homeopathy and unani drug in India
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। भारत, ब्रिटेन, अमेरिका समेत विभिन्न देशों के वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं, वहीं दुनियाभर की कई कंपनियां इसकी दवा तैयार करने में लगी हुई है। कई देशों में कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत में बाबा रामदेव की कंपनी 'पतंजलि आयुर्वेद' ने कोरोना वायरस संक्रमण की दवा तैयार कर लेने का दावा किया है। दावे के मुताबिक, महामारी फैलने के बाद से ही कंपनी दवा तैयार करने में लगी हुई थी। पतंजलि के इस दावे से अलग इम्यूनिटी बढ़ाने वाली कई परंपरागत दवाओं का ट्रायल शुरू किया गया है। इसमें आयुर्वेदिक के अलावा होम्योपैथी और यूनानी दवाएं भी शामिल हैं। 

Coronavirus medicine ready for covid 19 treatment, Now trial on ayurveda, Homeopathy and unani drug in India
Coronavirus - फोटो : Pixabay

देश में वैक्सीन को लेकर ट्रायल चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी दवाओं की भी पहचान हो रही है जो कोरोना के इलाज में मददगार और असरदार हो। आयुष मंत्रालय अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुरुचि और पिप्पली जैसी जड़ी-बूटियों पर तो ट्रायल कर ही रही है। इसके साथ ही पॉली हर्बल फॉर्म्युलेशन(Aayush-64) पर रिसर्च के लिए भी प्रोटोकॉल डेवलप किया है।

Coronavirus medicine ready for covid 19 treatment, Now trial on ayurveda, Homeopathy and unani drug in India
Research - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस संक्रमण कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को जल्दी अपना शिकार बनाता है। इसलिए देश में इम्यूनिटी बूस्टर थेरेपी के लिए कई परंपरागत दवाओं पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया गया है। इनमें आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी दवाएं बनाने वाली 20 से ज्यादा कंपनियां सहभागी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus medicine ready for covid 19 treatment, Now trial on ayurveda, Homeopathy and unani drug in India
आयुर्वेद में कोरोना की दवा बना लेने का दावा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

ये कंपनियां हैं ट्रायल में शामिल

  • इम्यूनिटी बूस्टर दवा तैयार करने में हमदर्द लैबोरेट्रीज, डाबर, श्रीश्री तत्व जैसी कंपनियां जुटी हैं। इन कंपनियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण भी करा लिया है। ये कंपनियां यूनानी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाएं बनाती हैं। 
विज्ञापन
Coronavirus medicine ready for covid 19 treatment, Now trial on ayurveda, Homeopathy and unani drug in India
Hamdard Co. Ltd.(File Photo) - फोटो : Social Media

हमदर्द लैबोरेट्रीज 

  • हमदर्द लैबोरेट्रीज ने यूनानी चिकित्सा पद्धति के आधार पर इम्यूनिटी बूस्टर प्रॉडक्ट्स का ट्रायल शुरू कर दिया है। बिना लक्षण वाले मरीजों और संदिग्ध कोरोना मरीजों पर क्लिनिकल ट्रायल किए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, दो महीने के अंदर ट्रायल के नतीजे आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed