कोरोना वायरस ने पहले से ही लोगों को परेशान रखा हुआ था और अब तो कोरोना मरीजों में फैल रहे ब्लैक फंगस संक्रमण ने भी काफी चिंताएं पैदा कर दी हैं। कई राज्यों में इसके मामले देखने को मिले हैं। हालांकि इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में मेथिलीन ब्लू नाम की एक दवाई को लेकर खूब दावा किया जा रहा है कि यह दवा ब्लैक फंगस संक्रमण में कारगर साबित हो सकती है। कहा जा रहा है कि इस दवा से ब्लैक फंगस का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं मेथिलीन ब्लू नामक इस दवा के बारे में सबकुछ...
मेथिलीन ब्लू: क्या कोरोना और ब्लैक फंगस संक्रमण में कारगर है यह दवा? जानिए इसके बारे में सबकुछ
हाल ही में डॉ. दीपक गोलवालकर, जो गुजरात के भावनगर में पल्मोनोलॉजिस्ट हैं, उन्होंने मेथिलीन ब्लू को लेकर एक प्रयोग किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह दावा किया है कि लगातार ऑक्सीजन पर रहने वाले कोरोना मरीजों के साथ एक आम समस्या म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस संक्रमण) है, जिसे ऑक्सीजन ह्यूमिडिफायर में मेथिलीन ब्लू घोल डालकर रोका जा सकता है।
One common issue with COVID patients continuously on oxygen is Mucor infection (Mucormycosis) - which can be prevented by adding Methylene Blue solution in the oxygen humidifier. Photo for reference, how to do it. pic.twitter.com/oEnOMV1MO4
डॉ. दीपक गोलवालकर का दावा है कि मेथिलीन ब्लू 'पोस्ट कोविड पल्मोनरी (फेफड़े) फाइब्रोसिस' से पीड़ित मरीजों के मामले में भी मददगार है। इससे उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कुछ महीने लग सकते हैं। दरअसल, 'लंग फाइब्रोसिस' का मतलब होता है फेफड़ों में सिकुड़न। इसके बारे में विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों में छह महीने बाद भी यह समस्या हो सकती है।
Methylene blue is helpful even in the case of people suffering from "post covid pulmonary (lungs) fibrosis". It might take a few months for full recovery
Dr. Kakadia has clearly explained this in the attached video. The whole seminar is at https://t.co/BagU4fNMl1 pic.twitter.com/daqD5iifW4
किस बीमारी में किया जाता है मेथिलीन ब्लू का उपयोग?
- अमेरिका के मशहूर क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, 'मेथिलीन ब्लू का उपयोग 'मेथेमोग्लोबिनेमिया' के इलाज के लिए किया जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खो देता है। इस दवा का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं।'
अमर उजाला से खास बातचीत में लंदन में भारतीय मूल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोयल ने बताया, 'मेथिलीन ब्लू एक ऐसी शक्तिशाली दवा है, जो वायरस को मारती है और यह लैब में साबित भी हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे आवश्यक दवाओं की सूची में भी शामिल किया है। यह एक बेहद ही सस्ती दवाई है।'