फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमित बच्चों में दिखे नई बीमारी के लक्षण, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Sun, 19 Jul 2020 01:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Many Hospitals in delhi See Rare Kawasaki like Symptoms in Covid 19 Positive Kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस ने दुनियाभर को तबाह करके रख दिया है। इसके संक्रमण की वजह से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो रही हैं। इन्ही में से एक है कावासाकी बीमारी, जिसके लक्षण आजकल कोरोना वायरस से संक्रमित बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित बच्चों में इस बीमारी से मिलते-जुलते लक्षण दिखे हैं। इससे पहले मुंबई में भी ऐसे ही मामले देखने को मिले थे। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी, इसके लक्षण क्या हैं और ये कितना खतरनाक है? 

Coronavirus Many Hospitals in delhi See Rare Kawasaki like Symptoms in Covid 19 Positive Kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है ये बीमारी? 

  • कावासाकी नाम की यह बीमारी एक बेहद ही दुर्लभ बीमारी है। इसमें शरीर पर चकत्ते और सूजन आने लगती है, साथ ही बुखार, सांस लेने में दिक्कतें और पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है, लेकिन यह बड़ी उम्र के बच्चों (14-16 साल) को भी प्रभावित कर सकती है। इसकी वजह से बच्चों की रक्त कोशिकाएं फूल जाती हैं और उनके पूरे शरीर पर लाल चकत्ते निकल आते हैं। बच्चों को तेज बुखार के साथ ही उनकी आंखें भी लाल हो जाती हैं। 
Coronavirus Many Hospitals in delhi See Rare Kawasaki like Symptoms in Covid 19 Positive Kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल में बच्चों में कावासाकी से जुड़े लक्षण दिखे हैं। सभी बच्चे पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। यहां के शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार का कहना है कि 'हालांकि बच्चों में कावासाकी जैसे लक्षण देखने को मिले हैं, लेकिन ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वो इसी बीमारी से संक्रमित हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Many Hospitals in delhi See Rare Kawasaki like Symptoms in Covid 19 Positive Kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूरोप में बच्चों में देखे जा चुके हैं इसके लक्षण 

  • यूरोप में कई जगहों पर बच्चों में इस बीमारी के लक्षण देखे जा चुके हैं। मई महीने में ब्रिटेन में करीब 100 बच्चों के इससे संक्रमित होने की बात सामने आई थी। हालांकि इस बीमारी से पीड़ित ज्यादातर बच्चे ठीक हो गए थे और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन यह बीमारी कुछ बच्चों के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकती है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Coronavirus Many Hospitals in delhi See Rare Kawasaki like Symptoms in Covid 19 Positive Kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कितने दिनों बाद नजर आते हैं इसके लक्षण
  • ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कुछ हफ्तों बाद ही बच्चों में इस बीमारी के लक्षण नजर आते हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हो सकता है कि ये बीमारी बच्चों के अलावा वयस्कों को भी प्रभावित कर रही हो। फिलहाल इसपर शोध जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed