फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से ठीक हुए मरीजों को जरूर कराना चाहिए ये टेस्ट, नहीं तो हो सकता है खतरा

Wed, 09 Dec 2020 10:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 09 Dec 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lungs damage Patients recovering from covid 19 must undergo blood gas test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी को दुनिया में आए 11 महीने से अधिक का समय बीच चुका है। इसकी वजह से दुनियाभर में अब तक 15 लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, यह एक ऐसी बीमारी है, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को बल्कि शरीर के कई अंगों को भी खराब कर दे रही है, जिसमें फेफड़े भी शामिल हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर शरीर में वायरस का लोड बढ़ जाता है तो उससे फेफड़ों के खराब होने की आशंका ज्यादा रहती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फेफड़ों के खराब होने की स्थिति में ब्लड में ऑक्सीजन लेवल घट जाता है, जिसकी वजह से तमाम तरह की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

Coronavirus lungs damage Patients recovering from covid 19 must undergo blood gas test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर ऐसा मानते हैं कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों को अपना ब्लड गैस टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए। खासकर ऐसे मरीजों को, जिनमें वायरस लोड ज्यादा था और उनका ऑक्सीजन लेवल घट गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 

Coronavirus lungs damage Patients recovering from covid 19 must undergo blood gas test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लड गैस टेस्ट क्या होता है? 

यह एक ऐसा टेस्ट है, जिसके जरिए धमनियों के रक्त की अम्लता और उनमें मौजूद ऑक्सीजन और कार्बन-डाईऑक्साइड के स्तर का पता लगाया जाता है। इससे यह पता चलता है कि फेफड़े और लिवर ठीक तरह से काम कर रहे हैं या नहीं और चूंकि कोरोना फेफड़ों को क्षतिग्रस्त कर रहा है, ऐसे में यह टेस्ट कराना तो बहुत ही जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lungs damage Patients recovering from covid 19 must undergo blood gas test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं और पोस्ट कोविड के लक्षण दिखते हैं, जैसे- सांस लेने में दिक्कत, जी मचलना या बेचैनी, तो आपको ब्लड गैस टेस्ट जरूर कराना चाहिए। वैसे तो इन लक्षणों के पीछे कई अन्य वजहें भी हो सकती हैं, लेकिन कोरोना से ठीक हुए मरीजों में यह फेफड़ों के खराब होने का संकेत हो सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus lungs damage Patients recovering from covid 19 must undergo blood gas test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैसे होता है ब्लड गैस टेस्ट? 

ब्लड गैस टेस्ट के लिए पहले बांह की धमनियों में इंजेक्शन लगाया जाता है और फिर वहां से पर्याप्त मात्रा में ब्लड सैंपल लिया जाता है। इसके बाद उसे ब्लड सैंपल को परीक्षण के लिए भेज दिया जाता है। इसके बाद आपको सैंपल के सटीक नतीजे जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed