कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर के 200 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। इससे संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच चुका है, जबकि इससे हुई मौतों का आंकड़ा 3.67 लाख पार कर चुका है। कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत के कारणों को लेकर कई तरह के शोध हो चुके हैं। अब ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने इंसान की उंगलियों से कोरोना संक्रमण का कनेक्शन ढूंढ निकालने का दावा किया है। शोधकर्ताओं ने पुरुषों की उंगलियों से कोरोना संक्रमण के संबंध को लेकर यह रिसर्च स्टडी की है, जिसके परिणाम आपको चौंका सकते हैं।
{"_id":"5ed23efb154b534f3d2763ab","slug":"coronavirus-latest-research-updates-men-have-longer-ring-fingers-are-at-lower-risk-of-death-by-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Connection: क्या उंगली की लंबाई से भी है कोरोना का संबंध? जानें क्या कहती है हालिया स्टडी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Connection: क्या उंगली की लंबाई से भी है कोरोना का संबंध? जानें क्या कहती है हालिया स्टडी
Sat, 30 May 2020 04:43 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
इंसान की उंगलियों से कोरोना संक्रमण का संबंध
- फोटो : Pixabay
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें
- फोटो : सोशल मीडिया
- डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की स्वानसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि ऐसे पुरुष जिनकी रिंग फिंगर यानी अनामिका लंबी है, उन्हें कोविड का कम खतरा है। शोधकर्ताओं ने 41 देशों के पुरुषों पर हुई रिसर्च के बाद यह दावा किया है।
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें
- फोटो : सोशल मीडिया
- स्वानसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उन देशों का अध्ययन किया जहां अधिकतर पुरुषों की रिंग फिंगर छोटी होती हैं। वो देश कोरोना से सर्वाधिक मौतों के मामले में आगे हैं। अन्य देशों की तुलना में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा इन देशों में 30 फीसदी तक ज्यादा पाया गया। वहीं लंबी रिंग फिंगर वाले पुरुषों में कोरोना वायरस के संक्रमण का कम खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग फिंगर यानी अनामिका देखें
- फोटो : सोशल मीडिया
- इस रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन, बुल्गारिया और स्पेन जैसे देशों में अधिकतर पुरुषों की रिंग फिंगर(अनामिका) छोटी होती है। वहीं दूसरी ओर मलेशिया, सिंगापुर और रूस जैसे देशों में पुरुषों की रिंग फिंगर लंबी होती है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत(File Photo)
- फोटो : PTI
- रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, छोटी रिंग फिंगर वाले 10 देशों में कोरोना वायरस से करीब एक लाख लोगों में से औसतन 4.9 मौत हुई। वहीं लंबी रिंग फिंगर वाले देशों में यह आंकड़ा 2.7 है। यानी छोटी अनामिका उंगली वाले देशों की तुलना मे लंबी अनामिका उंगली वाले देशों में मौत का आंकड़ा लगभग 50 फीसदी तक कम है।