फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Fear: कोरोना के डर से अस्पताल नहीं जा रहे पथरी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज

Mon, 17 Aug 2020 02:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: kidney Stone, Cancer  Patients Does not come hospital, avoid treatment due to Covid 19 fear
Coronavirus Fear - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना महामारी के इस दौर में ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों की सूची में शामिल मेक्सिको से पिछले दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के मुताबिक, वहां बहुत से लोगों के मन में अस्पताल के प्रति एक डर बैठा हुआ है और इसी कारण वे बीमार होने के बावजूद अस्पताल जाने से बच रहे हैं। इस वजह से इलाज में हो रही देरी को कोरोना से होने वाली मौतों के पीछे की बड़ी वजह बताई गई। अब भारत में कुछ ऐसे ही हालात सामने आ रहे हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहे मरीज इलाज के लिए अस्पताल आने से बच रहे हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य और यहां तक की उनका जीवन भी खतरे में है।

Coronavirus: kidney Stone, Cancer  Patients Does not come hospital, avoid treatment due to Covid 19 fear
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
  • पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिकित्सकों का कहना है कि उन्होंने ऐसे कई मरीजों को खो दिया है, जिनकी जिंदगी समय पर अस्पताल आने से या तो बच सकती थी या फिर उनकी हालत में सुधार हो सकता था। लोगों के मन में अस्पतालों के प्रति डर की यह स्थिति ठीक नहीं है। 
Coronavirus: kidney Stone, Cancer  Patients Does not come hospital, avoid treatment due to Covid 19 fear
breast cancer - फोटो : Pixabay
  • वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में सिर, गर्दन और स्तन ऑन्कोप्लास्टी विभाग के प्रमुख डॉक्टर मंदीप एस मल्होत्रा ने कहा कि मार्च में उनके दो मरीजों के स्तन में गांठ पाई गई थी। इन मरीजों में से एक आईएएस अधिकारी जबकि एक आईटी कंसल्टेंट थीं। दोनों की आयु 45 वर्ष थी। कोरोनो के डर से उन्होंने न तो अस्पताल को और न ही स्त्री रोग विशेषज्ञ या पारिवारिक चिकित्सक को उसकी जानकारी दी। अब दोनों चौथे चरण के स्तर कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: kidney Stone, Cancer  Patients Does not come hospital, avoid treatment due to Covid 19 fear
ऑपरेशन थियेटर में चिकित्सक(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
  • एक 42 वर्षीय व्यक्ति के बारे में भी उन्होंने बताया जो कैंसर से पीड़ित था। मल्होत्रा ने कहा, "वह मुंह के कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन लॉकडाउन के दौरान दोबारा शिकायत हुई। उन्होंने मुझे तस्वीर भेजी, तो मैंने उन्हें यहां आने के लिए कहा। मैंने उनसे कहा कि वह आवश्यक अनुमति लेकर आराम से पास आ सकते हैं।"
विज्ञापन
Coronavirus: kidney Stone, Cancer  Patients Does not come hospital, avoid treatment due to Covid 19 fear
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • आगे उन्होंने बताया कि जब तीन महीने बाद वे वापस आए, तबतक उनकी मस्तिष्क को ब्लड पहुंचाने वाली धमनी में दिक्कत बढ़ चुकी थी। इस हफ्ते की शुरूआत में कैंसर से उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना कि पित्ताशय से पथरी निकालने के लिए होने वाली साधारण सर्जरी कराने में भी मरीज देरी कर रहे हैं, जिससे बाद में दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed