फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 30 Nov 2020 05:59 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi covid 19 vaccine coronavirus question answer coronavirus precautions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह करोड़ 31 लाख से भी अधिक हो गई है जबकि 14 लाख 66 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी चार करोड़ 36 लाख से अधिक है। भारत में भी अब तक 88 लाख से अधिक लोग कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ भी रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर क्या कोरोना से ठीक होने के बाद खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इस सवाल का जवाब और साथ ही कोरोना से जुड़े अन्य सवालों के जवाब भी...  

Coronavirus information in hindi covid 19 vaccine coronavirus question answer coronavirus precautions
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोविड से ठीक होने के बाद खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय बताते हैं, 'ऐसा कुछ नहीं है, किसी को ठंडा या गरम पीने का मन है तो पी सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाने में पौष्टिक आहार हो। दूध, पनीर, अंडा, हरी सब्जी, दाल, सलाद आदि भरपूर हों। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में व्यायाम जरूर शामिल करें।' 
Coronavirus information in hindi covid 19 vaccine coronavirus question answer coronavirus precautions
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

व्यायाम के बारे में लोगों को क्या सलाह देंगे? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय कहते हैं, 'विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कुछ दिन के बाद कई लोग व्यायाम करना बंद कर देते हैं, ऐसा मत करें। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसे भूलना नहीं है। हर किसी को अपनी दिनचर्या में आधा घंटा शारीरिक अभ्यास के लिए वक्त जरूर निकालना  चाहिए। कई लोग कोमोरबिडिटी वाले हैं, उन्हें घर के बाहर नहीं जाना है, ऐसे में उन्हें घर में प्राणायाम, योग, व्यायाम जरूर करना चाहिए। खाने से जितनी इम्यूनिटी बढ़ती है, उतनी ही इम्यूनिटी व्यायाम से बढ़ती है और शरीर मजबूत होता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi covid 19 vaccine coronavirus question answer coronavirus precautions
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सिक्योरिटी गार्ड खुद को कैसे सुरक्षित रखें?  

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय बताते हैं, 'आज कल सभी संस्थान, ऑफिस और अस्पताल अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं, सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी किट हैं, उनका प्रयोग करें। मास्क हमेशा पहनें, फेस शील्ड है तो उसका भी जरूर प्रयोग करें। अस्पताल में या ऑफिस में हैं तो ग्लव्स पहन कर रहें और किसी भी आने-जाने वाले व्यक्ति से दूर से बात करें। ड्यूटी के बाद बाहर किसी से ज्यादा मिले जुलें नहीं।'  
विज्ञापन
Coronavirus information in hindi covid 19 vaccine coronavirus question answer coronavirus precautions
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सार्वजनिक यातायात में यात्रा करते वक्त क्या सावधानी रखें? 

  • डॉ. ए. के. वार्ष्णेय के मुताबिक, 'सार्वजनिक वाहनों में सीट पर बैठने पर संक्रमण की संभावना बनी रहती है। इसलिए जरूरी है कि अगर किसी को कोई भी लक्षण हैं या किसी को सामान्य सर्दी, जुकाम भी है तो वो यात्रा न करें। अगर सफर कर रहे हैं तो साथ में सैनिटाइजर जरूर रखें और हाथ साफ करते रहें। संभव हो तो सुरक्षित दूरी बनाकर बनाकर रखें और मास्क सबसे जरूरी है। घर आने पर कपड़ों को साबुन पानी से धो लें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed