फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना मरीज को कब जाना चाहिए अस्पताल, घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना कितना सुरक्षित?

Fri, 23 Apr 2021 11:13 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination covaxin update update coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तीन लाख 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश में अब संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 24.21 लाख के पार चला गया है। चूंकि इस बार के लहर में कोरोना अधिक खतरनाक और घातक बनकर आया है, ऐसे में लोग काफी घबराए हुए हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि अगर आप संक्रमित हो गए हैं तो अस्पताल कब जाना चाहिए? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination covaxin update update coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगने के बाद भी कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इस पर क्या कहेंगे? 

  • दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टर बलबीर सिंह कहते हैं, 'जी हां, इसपर अभी मैंने पता भी किया है कि काफी लोग पॉजिटिव हुए हैं, बल्कि दोनों डोज लगवाने वाले कई डॉक्टर भी पॉजिटिव हुए हैं। लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद एक भी लोग अस्पताल नहीं गए हैं और सभी घर पर कुछ ही दिनों में ठीक हो गए। ये एक इंफ्लूएंजा की तरह बीमारी है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद बीमारी गंभीर नहीं हो रही है।' 
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination covaxin update update coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाना कितना सुरक्षित है? 

  • डॉक्टर बलबीर सिंह कहते हैं, 'घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर इन्हें रेगुलेट करना काफी मुश्किल है। ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर होते हैं, लेकिन अस्पताल में काफी कुछ देखा जा सकता है और उन्हें गाइड किया जाता है। हां, अगर डॉक्टर कहते हैं कि घर पर लगा सकते हैं तो कर सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination covaxin update update coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

किसी कोविड मरीज को कब अस्पताल जाना चाहिए?

  • डॉक्टर बलबीर सिंह कहते हैं, 'ऐसे मरीज जिनकी आयु 60 साल से ऊपर हो, कोमोरबिडिटी वाले मरीज हों, ऐसे लोग हाई रिस्क ग्रुप में आते हैं, जिन्हें इलाज की जल्दी जरूरत होती है। लेकिन इनमें भी सिर्फ ऐसे लोगों को अस्पताल ले जाना है, जिनकी सांस फूल रही हो, ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 से नीचे जा रहा हो। इसके अलावा एक छह मिनट का वॉक टेस्ट होता है। जिस रूम में आइसोलेट हैं, वहीं छह मिनट तक वॉक करें। कितना जल्दी चलते हैं, इसे नोट करते रहें। इससे पता चलेगा कि अभी कितना चल-फिर सकते हैं। अगर तुरंत अस्पताल जाएंगे तो वहां तक पहुंचने में भी काफी थकान आदि हो जाती है, इसलिए सामान्य स्थिति हो, तब तक घर पर ही इलाज कराएं।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India latest update covid 19 vaccination covaxin update update coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

सिंगल पैरेंट अगर कोविड पॉजिटिव हैं तो बच्चे की कैसे देखरेख करें? 

  • डॉक्टर बलबीर सिंह कहते हैं, 'इस वक्त बच्चों को भी वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से हो रहा है। ऐसे में काफी ध्यान रखना होगा। अगर बच्चा खुद खाना खा सकता है तो बना कर उसे साइड में रख दें, लेकिन बनाते समय हाथ में ग्लव्स, मास्क लगाकर खुद को कवर करके रखें। बच्चे के सामने जितना कम हो उसके संपर्क में जाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखना है। इसके अलावा बच्चे के कमरे में न जाएं, खुद को अलग कमरे में आइसोलेट करें।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed