Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
इस कोरोना काल में जहां हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करें, क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर आप जल्द ही कोरोना का शिकार हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए दुनियाभर की सरकारें तमाम उपाय कर रही हैं और तरह-तरह के सलाह भी दिए गए हैं, जिसमें मास्क पहनना, अच्छे से हाथ धोना, सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाकर रहना आदि शामिल हैं। इसके अलावा जो सबसे जरूरी चीज है, वो ये कि हम अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी चीजें हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं...
{"_id":"60824c208ebc3e5918522d5a","slug":"coronavirus-immunity-booster-food-how-to-increase-immunity-during-covid-19-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन छह चीजों का सेवन, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: इम्यूनिटी बढ़ानी है तो करें इन छह चीजों का सेवन, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद
Fri, 23 Apr 2021 10:03 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आयुष क्वाथ
- पिछले साल आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली जिन चीजों का सेवन करने की सलाह दी थी, उसमें आयुष क्वाथ भी शामिल था। इसमें तुलसी पत्ता और दालचीनी जैसी घरेलू चीजें मौजूद होती हैं। आयुष मंत्रालय ने बताया था कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ का सेवन कर सकते हैं।
गिलोए पाउडर
- फोटो : Facebook/Khandelwal Trade Center
गिलोए पाउडर
- इम्यूनिटी बढ़ाने में गिलोए पाउडर भी कारगर हो सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। गिलोए पाउडर के रोजाना सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, 15 दिन के लिए गर्म पानी में 1-3 ग्राम गिलोए पाउडर का सेवन करना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वगंधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
अश्वगंधा पाउडर
- इम्यूनिटी बढ़ाने में अश्वगंधा पाउडर को भी मददगार माना गया है। आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार इसका सेवन करने से संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद मिलेगी। 15 दिन के लिए दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम अश्वगंधा पाउडर का सेवन करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंवला या आंवले का पाउडर
- आंवला में अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना 1-3 ग्राम आंवले के पाउडर का सेवन करें। यह बाजार में आसानी से मिल जाता है।