Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
फालसा फल तो आपने खाया ही होगा? यह देखने में भले ही छोटा होता है, लेकिन औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। स्वाद में खट्टा-मीठा होने की वजह लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। इस फल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन के अलावा विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि इस फल को 'सेहत का खजाना' भी कहा जाता है। इसे कमजोरी दूर करने वाला टॉनिक भी कहा जाता है। आइए जानते हैं फालसा के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"60953b0277850a6aba6b9bf7","slug":"health-benefits-of-falsa-or-phalsa-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फालसा: हड्डियों को मजबूत करने से लेकर पेट दर्द को ठीक करने तक, यह फल है 'सेहत का खजाना'","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
फालसा: हड्डियों को मजबूत करने से लेकर पेट दर्द को ठीक करने तक, यह फल है 'सेहत का खजाना'
Sat, 08 May 2021 08:29 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 08 May 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
फालसा फल के फायदे
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत
- फालसा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा यह हड्डी घनत्व को भी बढ़ाता है। अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना है तो इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट दर्द को करता है ठीक
- यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए फालसा का सेवन पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अगर नियमित रूप से इस फल के रस का सेवन करें तो यह पाचन तंत्र से भी जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बढ़ाता है ऊर्जा का स्तर
- यह फल प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और ये तो आप जानते ही होंगे कि प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मांसपेशियों के लिए भी है फायदेमंद
- इस फल में प्रोटीन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और ये दोनों तत्व मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करें तो काफी फायदा मिलेगा।