फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन सी बीमारी है आपको: फ्लू, सर्दी जुकाम या फिर कोरोना वायरस, ऐसे करें तीनों में अंतर

Sat, 24 Apr 2021 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in india Flu cold or corona virus make the difference in all three disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ सिद्धार्थ गुप्ता


एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा

पूरे देश में हर तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है। आए दिन कोरोना वायरस बढ़ी ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ये वायरस कितना खतरनाक है, इसका आंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा है। वहीं, मौसम में बदलाव भी हो रहा है। ऐसे में किसी को अगर हल्का बुखार या फ्लू हो रहा है, तो उसे भी कोरोना का डर सता रहा है। तो चलिए आपको इन तीनों के बीच के अंतर को बताते हैं।

coronavirus in india Flu cold or corona virus make the difference in all three disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है इन तीनों में अंतर

  • दरअसल, जिन लोगों को फ्लू या फिर सर्दी-जुकाम की समस्या होती है। उनमें इन बीमारी के लक्षण आमतौर पर एक से चार दिन के अंदर दिखने लगते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के लक्षणों को सामने आने में इससे ज्यादा समय यानी लगभग एक से 14 दिन का समय लगता है।
coronavirus in india Flu cold or corona virus make the difference in all three disease
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

यही नहीं, इसके अलावा फ्लू के लक्षण मरीज में अचानक दिखने लगते हैं। लेकिन जो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होता है या उसे कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम होता है, तो ऐसी स्थिति में मरीजों में लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in india Flu cold or corona virus make the difference in all three disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अगर आपको खांसी है, बुखार है, सांस लेने में दिक्कत है और इसके साथ ही अगर आपके सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता भी चली जाती है, तो ये कोरोना वायरस का सबसे आम लक्षण माना जाता है।

विज्ञापन
coronavirus in india Flu cold or corona virus make the difference in all three disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जबकि दूसरी तरफ फ्लू और सर्दी-जुकाम में ऐसा नहीं होता। इसमें नाक बंद जरूर होती है, जिससे सूंघने में दिक्कत होती है, लेकिन आपकी सूंघने की क्षमता पूरी तरह से खत्म नहीं होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed