{"_id":"6084096f47050b4cdb63966c","slug":"coronavirus-in-india-flu-cold-or-corona-virus-make-the-difference-in-all-three-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन सी बीमारी है आपको: फ्लू, सर्दी जुकाम या फिर कोरोना वायरस, ऐसे करें तीनों में अंतर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कौन सी बीमारी है आपको: फ्लू, सर्दी जुकाम या फिर कोरोना वायरस, ऐसे करें तीनों में अंतर
पूरे देश में हर तरफ कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है। आए दिन कोरोना वायरस बढ़ी ही तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। ये वायरस कितना खतरनाक है, इसका आंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा है। वहीं, मौसम में बदलाव भी हो रहा है। ऐसे में किसी को अगर हल्का बुखार या फ्लू हो रहा है, तो उसे भी कोरोना का डर सता रहा है। तो चलिए आपको इन तीनों के बीच के अंतर को बताते हैं।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या है इन तीनों में अंतर
दरअसल, जिन लोगों को फ्लू या फिर सर्दी-जुकाम की समस्या होती है। उनमें इन बीमारी के लक्षण आमतौर पर एक से चार दिन के अंदर दिखने लगते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना के लक्षणों को सामने आने में इससे ज्यादा समय यानी लगभग एक से 14 दिन का समय लगता है।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
यही नहीं, इसके अलावा फ्लू के लक्षण मरीज में अचानक दिखने लगते हैं। लेकिन जो मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होता है या उसे कोल्ड यानी सर्दी-जुकाम होता है, तो ऐसी स्थिति में मरीजों में लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपको खांसी है, बुखार है, सांस लेने में दिक्कत है और इसके साथ ही अगर आपके सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता भी चली जाती है, तो ये कोरोना वायरस का सबसे आम लक्षण माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जबकि दूसरी तरफ फ्लू और सर्दी-जुकाम में ऐसा नहीं होता। इसमें नाक बंद जरूर होती है, जिससे सूंघने में दिक्कत होती है, लेकिन आपकी सूंघने की क्षमता पूरी तरह से खत्म नहीं होती।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।