कोरोना की दूसरी लहर ने देश में भयंकर तबाही मचाई, लाखों लोगों को संक्रमित किया और हजारों की जान ले ली। अब चूंकि संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इस बीच तीसरी लहर की संभावना भी जताई जाने लगी है और कहा जा रहा है कि ये लहर बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती है। एक रिसर्च के मुताबिक, सितंबर-अक्तूबर में देश में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है, लेकिन अगर लोग सावधानी बरतें तो उसे टाला जरूर जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 96.66 फीसदी तक पहुंच गई है। अब तक कोरोना के संक्रमण से दो करोड 91 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कमजोरी जैसी समस्याएं कई महीने तक बनी रह रही हैं। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि कोरोना से ठीक होने के बाद जिम जाना या व्यायाम करना कब से शुरू कर सकते हैं? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"60d5b7cb2ffa4a2316067fb0","slug":"coronavirus-in-india-exercise-after-covid-19-recovery-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से ठीक होने के बाद जिम जाना या व्यायाम करना कब से शुरू करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: कोरोना से ठीक होने के बाद जिम जाना या व्यायाम करना कब से शुरू करें?
Sat, 26 Jun 2021 08:38 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
दूसरी लहर में अब देश का कई हिस्सों में कोरोना के कम मामले आ रहै हैं, ऐसे में आप मास्क को लेकर क्या कहेंगे?
- मुंबई स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'जो हेल्थकेयर वर्कर्स होते हैं, वह सर्जिकल मास्क पहनते हैं, मरीज के सामने जाने पर वह एन-95 मास्क पहनते हैं। कपड़े का जो मास्क होता है, उसमें से वायरस के ट्रांसमिट (प्रसार) होने की संभावना अधिक होती है। जो सर्जिकल मास्क होता है, वह वाटरप्रूफ होता है, उसमें से वायरस के ट्रांसमिट होने की संभावना बेहद कम होती है। इसीलिए अगर आप घर के बाहर जाएं तो सर्जिकल मास्क पहन कर जाएं। अगर तीसरी लहर से बचना चाहते हैं तो घर में भी सर्जिकल मास्क पहनें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना से ठीक होने के बाद जिम या व्यायाम जैसी गतिविधियां कब से शुरू कर सकते हैं?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'अगर किसी को कोरोना हो जाता है और वह ठीक हो जाते हैं, तो फिजिकली (शारीरिक) उनकी मसल्स (मांसपेशियां) पर काफी फर्क पड़ता है। नॉर्मल होने की अवधि तीन महीने तक की होती है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद जिम नहीं करना चाहिए। रोज कम से कम 10 मिनट वॉक ले सकते हैं, लेकिन भारी सामान नहीं उठाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
शुगर के मरीजों को कोरोना से ठीक होने के बाद कितने दिनों में जांच करवानी चाहिए?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'जिन मरीजों को पहले से कोमोरबिडिटी है, कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनका शुगर लेवल अनकंट्रोल (अनियंत्रित) हो जाता है। अगर वह शुगर नहीं भी खाते हैं तो भी उनकी इंसुलिन की सिक्रेशन कम हो जाती है और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों को कोविड से ठीक होने के बाद न्यूट्रिशियस फूड, प्रोटीन डाइट जिसमें कार्बोहाइड्रेट कम हो, मल्टीविटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की गोलियां लेनी चाहिए। अधिक शुगर को कम करने के लिए एक्सरसाइज (व्यायाम) करना काफी जरूरी है।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या शुगर की बीमारी में फल खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है?
- डॉ. हेमंत देशमुख कहते हैं, 'हर एक फल में शुगर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, तो हमें उनसे बच कर रहना चाहिए। शुगर लेवल कम करने के लिए हाई-प्रोटीन डाइट हमेशा अच्छी रहती है। चाय बिना चीनी वाली पिएं और वॉकिंग करें। इस तरह से अगले तीन से नौ महीने तक हमें अपने शुगर लेवल का ख्याल रखना जरूरी है।'