फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: सांस फूलने की समस्या में बेहद कारगर हैं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा लाभ

Fri, 25 Jun 2021 07:59 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 25 Jun 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
breathlessness prevention tips at home in hindi
सांस की समस्या - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


शरीर के सभी अंगों के सही ढंग से काम करते रहने के लिए ऑक्सीजन बेहद आवश्यक होता है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होना एक गंभीर स्थिति है, इससे तेजी से अंग फेल होने शुरू हो जाते हैं और गंभीर स्थिति में रोगी की मृत्यु हो सकती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर, सांस से संबंधित सभी बीमारियों को गंभीरता से लेने पर जोर देते हैं। सांस फूलना भी एक ऐसी ही गंभीर समस्या है। जिन लोगों ने इसका अनुभव किया है, वे जानते हैं कि यह तकलीफ लोगों के लिए बेहद असहज हो सकती है।
कई कारणों जैसे सीढ़ियां चढ़ना, ठंड का मौसम, तमाम स्वास्थ्य स्थितियां और अधिक वजन होने के कारण भी लोगों को सांस फूलने की समस्या हो सकती है। हृदय रोगों से पीड़ित लोगों में यह समस्या काफी आम है। डॉक्टर कहते हैं कि कुछ मामलों में सांस फूलने की समस्या गंभीर हो सकती है, ऐसे में इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आपको अक्सर ऐसी दिक्कत हो रही है, तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइए इस लेख में ऐसे कुछ आसान से उपायों के बारे में जानते हैं जिससे सांस फूलने की समस्या में काफी हद तक आराम मिल सकता है। 

breathlessness prevention tips at home in hindi
ब्लैक कॉफी के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्लैक कॉफी पीजिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लैक कॉफी वायुमार्ग में मांसपेशियों की जकड़न को कम करने में बहुत लाभकारी हो सकती है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या के कारण सांस फूलने की दिक्कतों का अनुभव होता है ऐसे लोगों को ब्लैक कॉफी से काफी लाभ मिल सकता है। नियत मात्रा में ब्लैक कॉफी का सेवन फेफड़ों के कामकाज में सुधार करने के साथ सांस की तकलीफ को कम करने में काफी सहायक हो सकता है।

breathlessness prevention tips at home in hindi
सांस फूलने की समस्या कैसे दूर करें - फोटो : iStock

दीवार के सहारे खड़े होना
जिन लोगों को सांस फूलने की समस्या होती है उन्हें दीवार का सहारा लेकर खड़े होने से भी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सांस फूलने की स्थिति में दीवार के सहारे खड़े हो जाएं और अपनी पीठ उस पर टिका दें। अपने कंधों को आराम दें और थोड़ा आगे झुकें। ऐसा करने से सांस की तकलीफ में काफी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
breathlessness prevention tips at home in hindi
सांस लेने वाले व्यायाम से दूर करें समस्या - फोटो : iStock

लिप ब्रीदिंग
सांस की समस्याओं को दूर करने में गहरी सांस वाले अभ्यास काफी मददगार हो सकते हैं। विशेषकर पर्स्ड लिप ब्रीदिंग अभ्यास को इसमें काफी लाभकारी माना जाता है। इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले पीठ को सीधा रखते हुए फर्श पर पैरों को आपस में मोड़कर बैठ जाएं। अब मुंह से गहरी सांस लें और 4-5 सेकंड तक प्रतीक्षा करें। अपने होठों को सिकोड़ते हुए धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस अभ्यास को 10-15 बार दोहरा सकते हैं।

विज्ञापन
breathlessness prevention tips at home in hindi
अदरक की चाय बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay

अदरक वाली चाय का सेवन
अदरक की चाय आपके मन को शांत करने में मदद कर सकती है। यह श्वसन संक्रमण को कम करने में भी सहायक है, जोकि सांस फूलने का मुख्य कारण हो सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो फेफड़ों में सूजन को कम करता है। इसके अलावा कभी-कभी तनाव के कारण भी सांस फूलने की समस्या हो सकती है, इसमें भी अदरक की चाय पीने से काफी लाभ मिलता है।

-------------------
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed