भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन 50 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे एक बार फिर चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। इस समय देश में संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख से अधिक है। जो कुल संक्रमित मामलों का तीन फीसदी से अधिक है। एक समय था जब यह दर एक फीसदी के आसपास हो गई थी। हालांकि यहां टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक पांच करोड़ 81 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"606014e7f674f1390447bbe3","slug":"coronavirus-in-india-covid-19-precautions-in-hindi-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: भारत में चल रही है कोरोना की दूसरी लहर, ऐसे में किस तरह की सावधानी बरतें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: भारत में चल रही है कोरोना की दूसरी लहर, ऐसे में किस तरह की सावधानी बरतें?
Sun, 28 Mar 2021 11:06 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को कैसे बढ़ाएं?
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'अब जब हमारे यहां वैक्सीनेशन ड्राइव चल रही है, पहले अपने आप को वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सभी तरह की सावधानी बरतें। हाथ धोएं, मास्क पहनें, बार-बार चेहरे को न छुएं और कोशिश करें कि कम बाहर निकलें। जब आपकी बारी आए तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। एकबार हमारा वैक्सीनेशन ड्राइव पूरा हो जाता है तो हम इस बीमारी पर काबू पा लेंगे।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि जैसे त्योहार आ रहे हैं, ऐसे में किस तरह की सावधानी रखनी होगी?
- डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'अब जिस तरह से दोबारा केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में ध्यान रखना होगा। हालांकि इसकी मृत्यु दर इतनी ज्यादा नहीं है, लेकिन यह फैल रहा है। मास्क न उतारें, सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखें और कोशिश करें कि पार्टी वगैरह में न जाएं। भीड़ में इकट्ठे न हों। कुछ दिन की बात और है, अभी इससे बचकर रहेंगे तो हम आगे भी सब मिलकर त्योहार मना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को अप्रैल से कोविड वैक्सीन लगवाने की अनुमति दे दी गई है, आप इस सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम (टीकाकरण कार्यक्रम) के बारे में क्या कहेंगे?
- डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'हमारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम है। हम लोगों ने 5.5 करोड़ का टारगेट पूरा किया है, वो भी बहुत कम समय में। ये बड़ी सफलता है। सरकार ने अब 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए कोमोरबिडिटी वाली शर्त हटा दी है। ये 45 से ऊपर वाला जो ग्रुप है, कोरोना से 88 प्रतिशत मृत्यु इस ग्रुप के लोगों की ही हुई थी। इसी उम्र में अनेक बीमारियां आती हैं। अगर हम इस ग्रुप को वैक्सीनेट कर लेते हैं, तो जो कोविड के केस बढ़ रहे हैं, उन्हें हम रोक सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
जो लोग टीकाकरण करवाना चाहते हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या होगी?
- डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'आपको एकबार जाकर अपना नाम रजिस्टर करवाना होता है। ये आप आरोग्य सेतु ऐप से भी करवा सकते हैं। इसके बाद आपके पास कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा। अगर मैसेज नहीं आता है तो भी आप किसी भी कोविड सेंटर में जाकर अपना नाम लिखवाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हम सभी को थोड़ा प्रो-एक्टिव होकर दिखाना होगा।'