फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी: आखिर फेफड़े क्यों हो जाते हैं काले? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Sun, 28 Mar 2021 09:46 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 28 Mar 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
coal workers pneumoconiosis also known as Black Lung Disease Causes symptoms and prevention tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया में ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं, जो बहुत ही गंभीर होती हैं, लेकिन हमें उनका पता तक नहीं चल पाता। ऐसी ही एक बीमारी है ब्लैक लंग डिजीज, यानी इस बीमारी में फेफड़े काले हो जाते हैं। इस बीमारी को कोल वर्कर्स नीमोकोनॉयोसिस के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी गंभीर जरूर है, लेकिन यह आनुवंशिक नहीं है और न ही यह संक्रामक है। हालांकि दुनियाभर में कोयला खदानों में काम करने वाले लाखों लोगों को इसका खतरा हो सकता है, क्योंकि यह बीमारी तब होती है जब कोई व्यक्ति कोयले की धूल के संपर्क में ज्यादा रहता है। इससे उनके फेफड़ों में धूल के कण चले जाते हैं और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के कारण और लक्षणों के बारे में...

coal workers pneumoconiosis also known as Black Lung Disease Causes symptoms and prevention tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैक लंग डिजीज के कारण? 

  • ब्लैक लंग डिजीज को नौकरी से जुड़ी बीमारी माना जाता है। जब आप लंबे समय तक कोयले की धूल में सांस लेते हैं, तो आपको यह बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। जैसे ही आप कोयले की धूल में सांस लेते हैं, उसके कण आपके वायुमार्ग और फेफड़ों में जाकर बैठ जाते हैं। इससे सूजन हो सकती है और बाद में फेफड़े पूरी तरह काले पड़ जाते हैं। हालांकि इस बीमारी के होने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि धूल शरीर में कितनी अंदर तक गई है और कितने समय से चली आ रही है।
coal workers pneumoconiosis also known as Black Lung Disease Causes symptoms and prevention tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैक लंग डिजीज के लक्षण 

  • अमेरिकन लंग एसोसिएशन के मुताबिक, ब्लैक लंग डिजीज के लक्षण विकसित होने में सालों लग सकते हैं। शुरुआती चरणों में इसके सबसे आम लक्षण खांसी, सांस की तकलीफ और सीने में जकड़न हैं। कुछ समय के बाद खांसी में काली बलगम भी आ सकती है। अगर बीमारी गंभीर है, तो यह ऑक्सीजन को ब्लड तक पहुंचने से रोक सकता है और इससे हृदय और मस्तिष्क को भी नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coal workers pneumoconiosis also known as Black Lung Disease Causes symptoms and prevention tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्लैक लंग डिजीज से बचने के उपाय 

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देने वाली वेबसाइट वेबएमडी (WebMD) के मुताबिक, अगर आप कोयला खदानों में काम करते हैं, तो कुछ उपायों को अपनाकर इस बीमारी से बच सकते हैं, जैसे- 

  • काम करते समय मास्क पहनें 
  • त्वचा पर बैठी धूल को साफ करते रहें 
  • खाना खाने या पानी पीने से पहले अपने हाथों और चेहरे को अच्छी तरह से धोएं 
  • धूम्रपान से परहेज करें 
  • नियमित तौर पर छाती का एक्स-रे कराएं 
  • अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed