Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary
क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष
कोरोना की दूसरी लहर में वो सब देखने को मिल रहा है, जो शायद ही कभी पहले देखने को मिला हो। रिकॉर्ड संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और संक्रमण की वजह से मर रहे हैं। हालात ये हैं कि अस्पतालों में बेड तक खाली नहीं हैं कि मरीजों को भर्ती किया जा सके और न ही मरीजों को ऑक्सीजन ही पर्याप्त मात्रा में मिल पा रहा है। लोग अपनों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पीछे भाग रहे हैं। हालांकि इस बीच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का जिक्र भी खूब हो रहा है। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आखिर होता क्या है, यह कैसे काम करता है और कोरोना मरीजों के लिए यह कितना फायदेमंद हो सकता है?
{"_id":"6087d9838ebc3e8d2f3e7888","slug":"coronavirus-in-india-covid-19-oxygen-concentrator-benefits-and-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: क्या होता है और कोरोना मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है यह?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर: क्या होता है और कोरोना मरीजों के लिए कितना फायदेमंद है यह?
Tue, 27 Apr 2021 03:34 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल डिवाइस होता है, जो हवा में से ऑक्सीजन को अलग करता है। दरअसल, हमारे वातावरण में मौजूद हवा में कई तरह के गैस मौजूद होते हैं और ये कंसंट्रेटर उसी हवा को अपने अंदर लेता है और उसमें से दूसरी गैसों को अलग करके शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
- विश्व स्वास्थ्य संगठन की साल 2015 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंसंट्रेटर को इसलिए बनाया गया था, ताकि इसकी मदद से अस्पतालों में भर्ती मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहे। ये हफ्ते में सातों दिन, चौबीसों घंटे और पांच साल या उससे अधिक समय के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन लगातार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से क्या फायदा?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप कोरोना से संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं तो जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक मिनट में पांच से दस लीटर तक ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है। सबसे खास बात कि ऑक्सीजन सिलेंडर की तरह इसे बार-बार रिफिल करने की जरूरत नहीं पड़ती है और बिजली नहीं होने पर इसे इनवर्टर की मदद से भी चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
- फोटो : iStock
क्या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के नुकसान भी हैं?
- अगर कोई कोरोना का गंभीर मरीज है तो उसके लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है, क्योंकि उन्हें प्रति मिनट लगभग 40 से 50 लीटर तक ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत पड़ती है, जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बस की बात नहीं है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात ये कि कंसंट्रेटर की ऑक्सीजन सप्लाई की शुद्धता कम होती है। यह 90-95 फीसदी तक शुद्ध ऑक्सीजन सप्लाई करता है, जबकि आईसीयू में दी जाने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता 98 फीसदी तक होती है।