भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब देश में कोरोना के 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट का हमला हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश के 18 राज्यों में कोरोना वायरस का एक नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट पाया गया है। यह वैरिएंट संक्रामक तो है ही, साथ ही यह शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से भी बचने में सक्षम है। हालांकि अभी तक इस बात के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं कि देश में बढ़ रहा संक्रमण कोरोना के इस नए वैरिएंट की वजह से ही है, लेकिन मंत्रालय की ओर से यह जरूर बताया गया है कि यह नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र से बचकर संक्रामकता को बढ़ाता है।
कोरोना वायरस: भारत में मिला नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट कितना खतरनाक, क्या इम्यूनिटी करेगी बचाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के 771 ऐसे मामले हैं, जो नए वैरिएंट से जुड़े हैं। इनमें ब्रिटेन के कोरोना वैरिएंट के 736 मामले, दक्षिण अफ्रीका वाले वैरिएंट के 34 मामले और ब्राजील वाले वैरिएंट का एक मामला शामिल है। कोरोना के नए वैरिएंट के मामले महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी मिले हैं।
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 नेशनल लैब का एक ग्रुप बनाया था, जो कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट की जीनोम सिक्वेंसिंग कर रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक, केरल के सभी 14 जिलों से 2032 सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग की गई है और इनमें से 11 जिलों के 123 सैंपल ऐसे पाए गए हैं, जिनपर लोगों के प्रतिरक्षा का असर नहीं होता। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के कुल सैंपल में से 33 फीसदी सैंपल ऐसे हैं, जबकि तेलंगाना में 104 में से 53 सैंपल में नया वैरिएंट पाया गया है।
कोरोना का यह नया वैरिएंट दुनिया के 16 अन्य देशों में भी पाया गया है, जिसमें ब्रिटेन, डेनमार्क, सिंगापुर, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह नया वैरिएंट ही भारत में संक्रमण का मामला बढ़ा रहा है, इसे समझने के लिए अभी और शोध की जरूरत है।
संभल जाएं: भारत के 18 राज्यों में मिला कोरोना का नया 'डबल म्यूटेंट' वैरिएंट, प्रतिरक्षा तंत्र को चकमा देने में है सक्षम
फिलहाल देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 17 लाख से अधिक है। पिछले 24 घंटे में यहां 47,262 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कई राज्यों ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के बीड में तो संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है, जो 26 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक रहेगा। दरअसल, होली समेत कई त्योहार आने वाले हैं और ऐसे में लोगों की भीड़ जमा न हो, जिससे संक्रमण बढ़े, इस वजह से यह फैसला लिया गया है।