फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितना खतरनाक है ब्लड कैंसर? ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

Wed, 24 Mar 2021 12:11 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Blood cancer types and symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कैंसर तो वैसे कई प्रकार के होते हैं, लेकिन इसमें ब्लड कैंसर को सबसे खतरनाक माना जाता है। इस कैंसर में शरीर सफेद रक्त कोशिकाएं नहीं बना पाता। दरअसल, सफेद रक्त कोशिकाएं शरीर को बीमारियों से बचाने में सहायक होती हैं। नेशनल फाउंडेशन फॉर कैंसर रिसर्च के मुताबिक, अमेरिका में फिलहाल 13 लाख से अधिक लोग ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। यहां हर तीन मिनट में एक व्यक्ति को ब्लड कैंसर होने का पता चलता है। आइए जानते हैं कि ब्लड कैंसर कितने प्रकार का होता है और इसके लक्षण क्या-क्या हैं... 

Blood cancer types and symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड कैंसर के प्रकार 

  • कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर्स ऑफ अमेरिका के मुताबिक, ब्लड कैंसर मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है, ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा। ल्यूकेमिया ब्लड कैंसर का प्राथमिक और प्रमुख प्रकार है। इसमें सफेद रक्त कोशिकाओं की मात्रा लाल रक्त कोशिकाओं की तुलना में अधिक हो जाती है। कुछ लोगों में इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती है, लेकिन बाद में यह खतरनाक हो जाता है। 
Blood cancer types and symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं लिम्फोमा की बात करें तो जब इंसान के शरीर में लिम्फोसाइट का विकास बहुत तेजी से होता है, तो ऐसे लक्षण को लिम्फोमा कहते हैं। इसके अलावा मायलोमा में व्यक्ति के प्लाज्मा सेल्स प्रभावित होते हैं, जिससे उसकी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती जाती है। इस प्रकार के कैंसर में कैल्शियम की कमी से इंसान के शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Blood cancer types and symptoms in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड कैंसर के लक्षण 

कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर्स ऑफ अमेरिका के मुताबिक, ब्लड कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं: 

  • बुखार, ठंड लगना 
  • लगातार थकान, कमजोरी 
  • भूख में कमी, मतली 
  • वजन का लगातार कम होना 
  • रात में पसीना आना 
  • हड्डियां या जोड़ों में दर्द 
  • पेट की परेशानी 
  • सिरदर्द 
  • सांस लेने में परेशानी 
  • बार-बार संक्रमण होना 
  • त्वचा पर खुजली होना या चकत्ते निकलना 
  • गर्दन में सूजन 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed