फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus से डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को कितना खतरा? धूम्रपान करने वाले क्या करें?

Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus effect to diabetes patients How much risk for asthma patients with corona
कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है - फोटो : Social media

कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है, लेकिन उन लोगों को इससे ज्यादा खतरा है जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या जो उम्रदराज हैं। द लांसेट जर्नल के एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग उम्रदराज हैं या जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां हैं उनकी कोरोना वायरस से जान जाने का ज्यादा खतरा है।



ये अध्ययन चीन में वुहान के दो अस्पतालों के 191 मरीजों पर किया गया था। इसमें शोधकर्ताओं ने उन लोगों पर अध्ययन किया जो या तो मर चुके थे या अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके थे। 135 मरीज जिनयिनतान हॉस्पिटल और 56 वुहान पल्मनरी हॉस्पिटल से थे। इनमें से 137 डिस्चार्ज हो गए और 54 की मौत हो गई थी। कुल सैंपल में से 58 मरीजों को हाइपरटेंशन, 36 को डायबिटीज और 15 को दिल संबंधी बीमारियां थीं।

Trending Videos
Coronavirus effect to diabetes patients How much risk for asthma patients with corona
Corona in india - फोटो : PTI

191 मरीजों की उम्र 18 से 87 साल तक थी। ज्यादातर मरीज पुरुष थे। इस अध्ययन में गंभीर बीमारी और मौत से जुड़े खतरों की जांच की गई थी। जिन मरीजों की मौत हुई उसके प्रमुख कारणों में था कि उम्रदराज मरीज़ों में अस्पताल में भर्ती होते समय सेप्सिस के लक्षण थे। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां थीं।

हालांकि, शोधकर्ताओं को लगता है कि सैंपल साइज छोटा होने के कारण उनके निष्कर्षों की व्याख्या सीमित हो सकती है।

Coronavirus effect to diabetes patients How much risk for asthma patients with corona

भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक भारत में 2019 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 7।7 करोड़ थी। कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोगों को डायबिटीज भी बताई जा रही है। हालांकि, ऐसे कितने मरीज हैं इसका आँकड़ा उपलब्ध नहीं है।

ग्लोबल अस्थमा रिपोर्ट 2018 के मुताबिक भारत में 1।31 अरब लोगों को अस्थमा है जिनमें 6 प्रतिशत बच्चे और दो प्रतिशत वयस्क शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको लंबे समय से कोई बीमारी है और कोरोना वायरस को लेकर डर है तो विशेषज्ञ बता रहे हैं कि आप क्या कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus effect to diabetes patients How much risk for asthma patients with corona

किसे है ज्यादा खतरा
अगर आपको पहले से कोई बीमारी है तो ये जरूरी नहीं कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण दूसरों के मुकाबले जल्दी हो जाए लेकिन संक्रमण के बाद हालात अन्य मरीजों से ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। ये देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बूढ़ों और पहले से ही सांस की बीमारी (अस्थमा) से परेशान लोगों, कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली, मधुमेह और हृदय रोग जैसी परेशानियों का सामना करने वालों के गंभीर रूप से बीमार होने की आशंका अधिक होती है।

कई लोगों कुछ दिनों के आराम के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो जाते हैं। कई लोगों के लिए ये ज्यादा गंभीर हो सकता है और दुर्लभ मामलों में तो इससे जान को खतरा हो सकता है। इसके लक्षण अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ।

विज्ञापन
Coronavirus effect to diabetes patients How much risk for asthma patients with corona
asthama

अस्थमा होने पर क्या करें
जिन लोगों को अस्थमा है वो डॉक्टर द्वारा बताया गया अपना इनहेलर लेते रहें। इससे किसी वायरस के चलते होने वाले अस्थमा दौरे का खतरा कम हो जाएगा।

अपना इनहेलर हर दिन साथ रखें। अगर आपका अस्थमा बढ़ रहा है तो ये खतरा हो सकता है कि आपको कोरोना वायरस है। ऐसे में हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed