कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इससे जारी जंग में दुनियाभर के वैज्ञानिकों को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं। इसके इलाज के लिए कई तरह की दवाएं उपलब्ध हो चुकी है तो दूसरी ओर इसकी वैक्सीन को लेकर भी बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। रूस और चीन ने इसकी वैक्सीन तैयार कर ली है और अंतिम चरण के ट्रायल से पहले ही वैक्सीन को पंजीकृत कर दिया है। भारत समेत अन्य देश भी वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक हैं। वहीं दूसरी ओर डेक्सामेथासोन, फेपिराविर, रेमडेसिविर जैसी दवाओं से कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। अब कनाडा के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि बिल्लियों में घातक वायरल बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा भी इंसानों में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में प्रभावी साबित हो सकती है।
{"_id":"5f49feb85bca841be941a2b8","slug":"coronavirus-drug-update-news-today-in-hindi-canadian-scientists-claim-anti-viral-medicine-for-cats-is-also-effective-in-treating-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Drug: कोरोना से बचाएगी बिल्लियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा, वैज्ञानिकों ने जगाई उम्मीद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Drug: कोरोना से बचाएगी बिल्लियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा, वैज्ञानिकों ने जगाई उम्मीद
Sat, 29 Aug 2020 12:37 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Drug Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- 'नेचर कम्यूनिकेशन्स' जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है बिल्लियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली यह दवा कोरोना के इलाज में मदद कर सकती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध अध्ययन के परिणाम कोविड-19 के उपचार में नये चिकित्सकीय तरीकों को विकसित करने में मदद दे सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- इस अध्ययन के मुताबिक, यह दवा कोरोना से संक्रमित प्रयोगशाला में विकसित कोशिकाओं में विषाणु को प्रतिकृति बनाने से रोकने में प्रभावी है। एलबर्टा यूनिवर्सिटी में बायोकेमेस्ट्री के प्रोफेसर जोआन लेमिक्स ने कहा, “बहुत संभव है कि यह दवा मनुष्यों में भी काम कर जाए, इसलिए हम इस बात से उत्साहित हैं कि यह कोविड के मरीजों में प्रभावी वायरस रोधी इलाज साबित होगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन
Research
- फोटो : Pixabay
- इस शोध अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि यह दवा वायरस की 'प्रतिकृति बनाने की क्षमता' को बाधित करती है और संक्रमण को खत्म करने में मदद कर सकती है। प्रो. लेमिक्स ने कहा कि यह दवा शरीर के कुछ प्रोटीज अणुओं को बाधित करने वाली है जो शरीर की कई क्रियाओं में प्रमुख होते हैं और उच्च रक्तचाप से लेकर कैंसर और एचआईवी तक... सभी के इलाज में दवाओं के आम लक्ष्य होते हैं।
विज्ञापन
Research
- फोटो : पेक्सेल्स
- नेचर कम्युनिकेशन्स में प्रकाशित इस शोध अध्ययन ने कोरोना महामारी के बीच इलाज के विकल्प की एक उम्मीद दिखाई है। हालांकि दवा को नियामक एजेंसी द्वारा मान्यता मिलने के बाद ही जनसाधारण के लिए उपयोग करने की अनुमति होती है। कोरोना के इलाज के लिए अबतक जो भी दवाएं सामने आई हैं, उन्हें भी मान्यता मिलने के बाद ही बाजार में लॉन्च किया गया है।