{"_id":"5fe2d0f08c6f92443735c4b1","slug":"coronavirus-covid-19-reaches-antarctica-last-untouched-continent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: अंटार्कटिक भी पहुंचा कोरोना, अब दुनिया के हर महाद्वीप पर वायरस का कहर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: अंटार्कटिक भी पहुंचा कोरोना, अब दुनिया के हर महाद्वीप पर वायरस का कहर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंटार्कटिक में एक जगह (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंटार्कटिक महाद्वीप को छोड़कर कोरोना वायरस दुनियाभर में फैला हुआ था, लेकिन अब इस महाद्वीप को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप पर मौजूद चिली की सेना ने बताया कि वहां उसके बर्नार्डो ओ'हिगिन्स रिसर्च स्टेशन पर कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 26 सैनिक हैं और बाकी बचे 10 लोग वहां मेंटेनेंस (रखरखाव) कर्मचारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संक्रमित लोगों को चिली वापस बुला लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी कुछ दिन पहले ही चिली की नौसेना ने इस बात की पुष्टि की थी कि अंटार्कटिक में मौजूद उसके रिसर्च स्टेशन पर सप्लाई और लोगों को पहुंचाने वाले एक जहाज पर तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अब दुनिया के सातों महाद्वीपों पर कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच चुका है। चिली की नौसेना का कहना है कि जितने भी लोग अंटार्कटिक के दौरे पर गए थे, उनका पीसीआर टेस्ट करवाया गया है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिली लैटिन अमेरिका का छठा कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक पांच लाख 85 हजारसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दुनियाभर में अब तक सात करोड़ 83 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 17 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पांच करोड़ 51 लाख से अधिक लोग अब तक कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है। यहां अब तक एक करोड़ 86 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि तीन लाख 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में इस मामले में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। यहां भी संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि एक लाख 46 हजार से अधिक लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना से निपटने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका सहित कई देशों में टीकाकरण अभियान तो चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक लाखों लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, लेकिन अब कोरोना के एक नए स्ट्रेन (प्रकार) ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। यह नया स्ट्रेन सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया, जिसके बाद इसके मामले अन्य देशों में भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि इस नए स्ट्रेन से वैक्सीन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।