फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दिल्ली में कैसे आया सुधार, क्या आरटी-पीसीआर की जगह एंटीजन टेस्ट ने किया कमाल?

Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases down in Delhi by antigen test or rt pcr test in Covid 19 pandemic era
Coronavirus Test - फोटो : PTI

बीते हफ्तों में भारत की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। तो क्या ये माना जाए कि दिल्ली, जिसे कुछ दिन पहले भारत का 'सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट' कहा जा रहा था, वो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के ग्राफ को समतल कर देगी?



दो हफ्ते पहले, दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार देखकर लग रहा था कि स्थिति बेकाबू हो गई है।दिल्ली में अब तक कुल 1.18 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 17 हजार से अधिक केस फिलहाल एक्टिव हैं और 97 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus cases down in Delhi by antigen test or rt pcr test in Covid 19 pandemic era
coronavirus - फोटो : pti

जून का महीना दिल्ली के लिए बहुत बुरा बीता। हर रोज रिकॉर्ड संख्या में नए मामले दर्ज होते रहे। दिल्ली में जिस तरह केस बढ़ रहे थे, उसे पूरा देश देख रहा था। कोविड-19 टेस्ट कराने वालों की भीड़ से लैब भरी पड़ी थीं, सरकारी अस्पतालों में भी अफरा-तफरी और तनाव था। साथ ही दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बयानों से परस्पर-विरोधी सूचनाएं सामने आ रही थीं।

लेकिन जून के अंत में दिल्ली सरकार ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव लागू किए। जैसे घर-घर जाकर स्वास्थ्य जाँच करना और एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाना। हालांकि एंटीजन टेस्ट को आरटी-पीसीआर टेस्ट की तुलना में कम विश्वसनीय माना जाता है।

Coronavirus cases down in Delhi by antigen test or rt pcr test in Covid 19 pandemic era
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

'पर इन सब चीजों का असर दिखा है'
पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डॉक्टर के श्रीनाथ रेड्डी ऐसा मानते हैं। डॉक्टर रेड्डी नेशनल कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि 'दिल्ली में टेस्टिंग पहले जितनी ही हो रही है, लेकिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई है।'

इस हफ्ते 1200 से 1600 केस रोजाना दर्ज किए गए जो जून के आख़िरी हफ्ते की तुलना में आधे से भी कम हैं। जून के अंतिम सप्ताह में हर दिन औसतन 3000 से अधिक केस दर्ज किए गए थे। जबकि महाराष्ट्र, जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं, वहां अब भी संक्रमण बढ़ने की रफ्तार वही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus cases down in Delhi by antigen test or rt pcr test in Covid 19 pandemic era
Coronavirus Test - फोटो : PTI

भारत में तमिलनाडु भी कोरोना संक्रमण का बड़ा हॉटस्पॉट रहा है। वहां भी नए मामले आ रहे हैं, लेकिन नए मामले सामने आने की रफ्तार पहले से कुछ कम हुई है। लेकिन डॉक्टर रेड्डी दिल्ली की मौजूदा स्थिति को लेकर पूरी तरह निश्चिंत नहीं हैं। वे कहते हैं, "इसकी व्याख्या फिलहाल दो तरह से हो सकती है। पहली तो ये कि दिल्ली में केस वाकई कम आ रहे हैं और स्थिति में सुधार हो रहा है। दूसरी ये कि दिल्ली सरकार ने एंटीजन टेस्ट की जो संख्या बढ़ाई है, ये उसका नतीजा है।"

विज्ञापन
Coronavirus cases down in Delhi by antigen test or rt pcr test in Covid 19 pandemic era
एंटीजन टेस्टिंग तेज है(File Photo) - फोटो : Social Media

एंटीजन टेस्ट और आरटी-पीसीआर का अंतर
एंटीजन टेस्टिंग तेज है। इसके जरिए कुछ ही मिनटों में टेस्ट का नतीजा सामने होता है। जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट की नतीजा आने में वक्त लगता है और यह थोड़ा जटिल भी है। दोनों के बीच महत्वपूर्ण अंतर ये है कि वो संक्रमण के सबूत के रूप में वायरस के विभिन्न हिस्सों की तलाश करते हैं। एंटीजन टेस्ट वायरल प्रोटीन की तलाश करता है जिसकी उपस्थिति संक्रमण के प्रमाण के रूप में ली जाती है। लेकिन उनकी अनुपस्थिति का मतलब ये नहीं है कि व्यक्ति संक्रमित नहीं है।

दूसरी ओर आरटी-पीसीआर टेस्ट वायरस के आरएनए की तलाश करता है जो कहीं अधिक विश्वसनीय संकेतक है। इसीलिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को एंटीजन टेस्ट की तुलना में ज्यादा पुख्ता टेस्ट माना गया है। असल में, भारत का जो मौजूदा टेस्टिंग प्रोटोकॉल है, उसे चाहिए कि उन सभी व्यक्तियों को जो एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाए जाएं, उनका आरटी-पीसीआर किट से भी टेस्ट किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed