चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस सिर्फ 15 सेकेंड में व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता है। इस बात की जानकारी खुद चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। चीन में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 811 पहुंच गई है और चालीस हजार से ज्यादा संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से चीन में 89 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यह इस वायरस से एक दिन में होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है।
{"_id":"5e400b888ebc3ee5913c9e15","slug":"corona-virus-can-be-transmitted-in-15-seconds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 सेकेंड में फैल जाता है कोरोना वायरस, बचाव के लिए करें ये काम ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
15 सेकेंड में फैल जाता है कोरोना वायरस, बचाव के लिए करें ये काम
Sun, 09 Feb 2020 07:49 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
वुहान अस्पताल में इलाज कराते लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएन हिंदी समाचार
- फोटो : कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए एक चीनी युवतीं
शनिवार को ही चीन में कोरोना वायरस के 2,656 नए मामलों की पुष्टि हुई है। दक्षिणी चीन में एक व्यक्ति सिर्फ 15 सेकेंड में कोरोना वायरस की चपेट में आ गया। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह व्यक्ति एक बाजार में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के बगल में सिर्फ 15 सेकेंड के लिए खड़ा हुआ और उसके बाद इस खतरनाक वायरस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
आइसोलेशन वार्ड में लोगों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : ANI
चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को जिन 89 लोगों की मौत हुई है उनमें 81 लोग हुबई प्रांत से हैं। जबकि दो लोग हेनान से हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के इलाज करने के लिए अब तक कोई खास दवा उपलब्ध नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इलाज के कुछ विशेष उपायों का अध्ययन किया जा रहा है और निदान के लिए इसका परीक्षण किया जाएगा। इस बारे में हो रही रिसर्च कर रहे संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि सभी उम्र के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। अस्थमा, हृदय रोग या मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमन होने का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के लक्षण
- बुखार
- सांस लेने में दिक्कत
- सर्दी-जुकाम
- खांसी
- नाक का लगातार बहना
- सिर में दर्द
- ऑर्गन फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )
विज्ञापन
सियोल में स्कूली बच्चे की जांच करती शिक्षिका।
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस से बचाव के लिए करें ये काम
- व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।
- साबुन और पानी से अपने हाथों को कम से कम 20 सेकैंड तक धोएं।
- कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को अक्सर साबुन और पानी से धोएं।
- शदांग पनिया (मुस्ता, परपाट, उशीर, चंदन, उडिच्य़ा और नागर) प्रसंस्कृत पानी (1 लीटर पानी में 10 ग्राम पाउडर डाल कर उबालें, जब तक यह आधा तक कम न हो जाए) पी लें। इसे एक बोतल में स्टोर करें और प्यास लगने पर पिएं।
- बिना धोए हाथों से अपनी आंखें, नाक और मुंह छूने से बचें।
- जो लोग बीमार हैं उनके निकट संपर्क से बचें।
- बीमार होने पर घर में रहें।
- खांसी या छींक के दौरान अपना चेहरा ढंक लें और खांसने या छींकने के बाद अपने हाथों को धो लें।
- अक्सर छुई गई वस्तुओं और सतहों को साफ करें।
- संक्रमण से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर यात्रा करते समय या काम करते समय एक एन95 मास्क का उपयोग करें।
- यदि आपको कोरोना वायरल संक्रमण का संदेह है, तो मास्क पहनें और तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।