{"_id":"5e3ffc598ebc3ee58e16c28f","slug":"study-says-sleep-deprivation-can-increase-your-risk-of-diabetes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम नींद लेते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपको हो सकती है डायबिटीज की बीमारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कम नींद लेते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि आपको हो सकती है डायबिटीज की बीमारी
अगर आपको कम नींद आती है या फिर नींद न आने की समस्या है तो इसे कतई भी नजरअंदाज न करें क्योंकि इसकी वजह से आपको डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिनमें हाई ब्लड प्रेशर से लेकर स्वभाव का चिड़चिड़ापन शामिल है, लेकिन अब एक नए अध्ययन में कहा गया है कि अनिंद्रा की वजह से डायबिटीज की बीमारी का जोखिम भी रहता है।
2 of 5
स्लीप एप्निया
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है तो किडनी फेल होने का जोखिम बना रहता है। इस अध्ययन के लिए लोगों से एक हफ्ते तक सिर्फ चार घंटे की नींद लेने के लिए कहा गया और उसके बाद देखा गया कि उनके शरीर का ग्लूकोज सहिष्णुता का स्तर 40 फीसदी तक गिर गया। ग्लूकोज के स्तर में इतनी गिरावट का अर्थ था कि उन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होने लगी थी। इससे निष्कर्श निकाला गया कि अनिंद्रा की वजह से डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। यह अध्ययन जापान में हुआ।
3 of 5
नींद
- फोटो : pixabay
ऐसे में जिन लोगों को डायबिटीज है उनको भरपूर नींद लेने का विशेष ख्याल रखना चाहिए ताकि उनके शरीर के ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहे। दरअसल, अगर आपको सेहतमंद रहना है तो भरपूर नींद लेनी चाहिए। प्रयाप्त नींद न लेने की वजह से हम चिड़चिड़े हो जाते हैं। हमारा मन काम में नहीं लगता है और दिनभर आलस बना रहता है। ये ही वजह है कि डॉक्टर भी कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sleep
इससे पहले भी कम नींद को लेकर कई शोध हुए हैं। इनमें से एक शोध में यहां तक कहा गया था कि अगर आप भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। यह शोध नीदरलैंड के आरहूस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
SLEEP
शोधकर्ताओं ने बताया था कि कम सोने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट आ जाती है। उनकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो सकती है। इस शोध के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों के सोने के पैटर्न और शुक्राणुओं का विश्लेषण किया। शोध में 104 पुरुषों को शामिल किया गया जिनकी उम्र 34 से 36 साल के बीच थी। इसके अलावा, कम नींद लेने से आपको मानसिक समस्या भी हो सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।