फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्दों के लिए आ गया गर्भनिरोधक इंजेक्शन, 13 साल तक न होंगे बच्चे न कोई टेंशन

Mon, 14 Jan 2019 03:55 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 14 Jan 2019 03:55 PM IST
contraceptive injection for men developed by ICMR
relationship - फोटो : file photo

आज तक आपने महिलाओं को असुरक्षित यौन संबंध के बाद अवांछित गर्भधारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोली लेते देखा होगा, लेकिन अब महिलाएं इससे छुटकारा पा सकती हैं। बहुत जल्द बाजार में पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन आने वाला है और यह पूरी तरह से सुरक्षित होने के साथ ही बेहद कारगर होगा।

contraceptive injection for men developed by ICMR
डेमो - फोटो : डेमो

दरअसल, भारतीय वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन डेवलप किया है, जिसका असर 13 साल तक रहेगा। इस इंजेक्शन को लगाने के बाद पुरुषों को नसबंदी की जरूरत नहीं होगी। इंजेक्शन का ट्रायल पूरा हो चुका है और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR ) द्वारा इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन इंजेक्शन बाजार में में उतारने की अनुमति मिल जाएगी।

contraceptive injection for men developed by ICMR
Doctor writes prescription - फोटो : social media

क्या कहते हैं डॉक्टर्स
ICMR के साइंटिस्ट डॉक्टरों का कहना है कि यह रिवर्सिबल इनबिशन ऑफ स्पर्म अंडर गाइडेंस (RISUG) है, जो एक तरह का गर्भनिरोधक इंजेक्शन है। उन्होंने बताया कि अब तक पुरुषों को स्पर्म का ट्रांजेक्शन रोकने के लिए गर्भनिरोधक ऑपरेशन कराने की जरूरत पड़ती थी, लेकिन इस इंजेक्शन के आने के बाद पुरुषों की यह परेशानी दूर हो जाएगी। एक बार इस इंजेक्शन को लगवाने के बाद यह 13 साल तक काम करेगा।

विज्ञापन
contraceptive injection for men developed by ICMR
इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो

इस तरह इंजेक्शन काम करेगा
नसबंदी की सर्जरी में जिन दो नसों को काटा जाता है, उन्हीं दो नसों में इस इंजेक्शन को दिया जाएगा। यहीं वो नसें होती हैं जिनमें स्पर्म ट्रैवल करता है। इंजेक्शन देने के बाद स्पर्म टूट जाएगा और गर्भधारण नहीं हो सकेगा। इसके लिए दोनों नसों में 60 एमएल के डोज का एक-एक इंजेक्शन दिया जाएगा। 

contraceptive injection for men developed by ICMR
relationship - फोटो : file photo

डॉक्टरों ने बताया कि इस इंजेक्शन का चूहे, खरगोश और अन्य जानवरों पर ट्रायल किया जा चुका है। जानवरों पर ट्रायल के बाद इंजेक्शन का 303 लोगों पर क्लिनिकल टेस्ट किया गया, जिसमें 97.3 पर्सेंट तक इस इंजेक्शन को एक्टिव पाया गया। इसके अलावा यह इंजेक्शन 99.2 पर्सेंट तक प्रेग्नेंसी रोक पाने में कारगर साबित हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed