फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी के ज्यादा सेवन से फायदे नहीं सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान, जानें इनके बारे में सबकुछ

Thu, 07 Jan 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Consumption of more basil can cause harm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुलसी सिर्फ एक पौधा ही नहीं है बल्कि, ये कई बीमारियों से लड़ने का एक मजबूत हथियार भी है। तुलसी के सेवन से हमारा शरीर रोगमुक्त रह सकता है। तुलसी में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। रोज सुबह तुलसी के पत्ते चबाने की सलाह दी जाती है। तुलसी के पत्तों को चाय में भी डाला जाता है, जिससे चाय का स्वाद तो बढ़ता ही है। साथ ही ये चाय पीने से कई बीमारियों के संक्रमण को दूर करने में सहायता मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तुलसी का सेवन अत्याधिक किया जाए, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंत सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Consumption of more basil can cause harm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, तुलसी का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो ये हमारी सेहत के हानिकारक हो सकती है। तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइसेमिक लेवल कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं। इसलिए तुलसी के पत्ते चबाने से आपका बल्ड शुगर लेवल कम होता है। ऐसे में अगर शुगर के मरीज पहले से शुगर की दवाइयां ले रहे हैं और साथ में वो तुलसी का ज्यादा सेवन करते हैं तो उनके बल्ड शुगर में बहुत ज्यादा कमी आ सकती है, जो कि उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए तुलसी के पत्तों का ज्यादा सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

Consumption of more basil can cause harm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी तुलसी का ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। तुलसी में यूजेनॉल मौजूद होता है, जो कि महिलाओं के पीरियड शुरू होने का कारण बन सकता है। वहीं, तुलसी का अगर अधिक सेवन किया जाए तो गर्भवती महिलाओं को डायरिया की समस्या भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर्स महिलाओं को तुलसी का सेवन नहीं करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसा करने से इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Consumption of more basil can cause harm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

तुलसी में यूजेनॉल होता है, जिसकी वजह से मुंह में छाले हो सकते हैं और चक्कर तक आ सकते हैं। यही नहीं इसकी वजह से हार्ट रेट तक बढ़ सकता है। इसलिए तुलसी के अधिक सेवन न करने की सलाह देते हैं। तुलसी का अत्याधिक सेवन इसलिए भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से पेट में जलन पैदा हो सकती है जिससे कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए तुलसी के पत्तों का सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Consumption of more basil can cause harm
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हमारे शरीर में खून का काफी महत्व होता है, लेकिन अगर तुलसी के पत्तों का अधिक सेवन किया जाए तो इससे खून पतला हो सकता है। वहीं, अगर जो लोग वालफरिन और हेपरिन जैसी दवाओं का सेवन करते हैं तो इनके साथ में तुलसी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा एंटी-क्लोटिंग दवाओं के सेवन के साथ तुलसी के पत्तों का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed