फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हाई फैट वाली चीजों का सेवन करने से बढ़ जाता है इन गंभीर बीमारियों का जोखिम, शोध में हुआ खुलासा

Thu, 11 Sep 2025 08:51 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 11 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

हाल ही में एक शोध में पाया गया है कि हाई फैट वाला डाइट लेने से इसका दुष्प्रभाव कुछ ही घंटों में हमारे सेहत पर देखने को मिलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कैसे अधिक फैट वाले भोजन हमारे सेहत को खराब कर सकते हैं।

विज्ञापन
Consuming high fat meals puts health at risk of these diseases know what research says
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

High-fat Meals Side Effect: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई फैट वाले भोजन, जैसे कि क्रीमी मिल्कशेक, तला-भुना खाना या चीज कुछ लोगों के डाइट का हिस्सा बन चुका है। पर क्या आपको पता है कि सिर्फ एक बार भी अधिक फैट वाला भोजन खाने से भी आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है? इस शोध के मुताबिक ऐसा भोजन हमारे दिल और दिमाग में रक्त के प्रवाह कुछ समय के लिए प्रभावित कर सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं का लचीलापन कम हो जा सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। 



अगर यह आदत बनी रहे, तो आगे चलकर ये दिल और दिमाग दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि ज्यादा फैट वाले भोजन से आपके शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ सकता है।

Consuming high fat meals puts health at risk of these diseases know what research says
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock

हाई फैट मिल्क से नुकसान
हाल ही में साइंसडायरेक्ट में प्रकाशित एक शोध में वैज्ञानिकों ने दो समूहों पर अध्ययन किया, 18 से 35 साल के 20 पुरुष और 60 से 80 साल के 21 पुरुष। सभी प्रतिभागी स्वस्थ थे, धूम्रपान नहीं करते थे और उन्हें दिल, फेफड़े या दिमाग से जुड़ी कोई बीमारी नहीं थी। वे कोई भी सप्लीमेंट या दवाई नहीं ले रहे थे।

इन सभी प्रतिभागी को एक हाई फैट लिक्विड दिया गया, जिसमें 350 मिलीलीटर हैवी व्हिपिंग क्रीम, 2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप, 1 बड़ा चम्मच दानेदार चीनी, 1 बड़ा चम्मच इंस्टेंट नॉन-फैट ड्राई मिल्क मिलाया गया था। इसमें 1,362 कैलोरी और 130 ग्राम फैट था, जो एक सामान्य से ज्यादा फैट वाले भोजन के बराबर था।


ये भी पढ़ें- Cancer Prevention: कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच, जानिए कौन-कौन से कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध हैं
 
Consuming high fat meals puts health at risk of these diseases know what research says
हृदय स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock

ब्लड फ्लो पर सीधा असर
वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासाउंड की मदद से प्रतिभागियों के हाथ और दिमाग की रक्त वाहिकाओं में ब्लड फ्लो को मापा। उन्होंने पाया कि लिक्विड पीने के चार घंटे बाद ही रक्त वाहिकाओं का लचीलापन कम हो गया था। इससे पता चला कि भले ही यह बदलाव अस्थायी था, लेकिन एक बार का ज्यादा फैट वाला भोजन भी रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर सकता है।
 

ये भी पढ़ें- Health Tips: हृदय संबंधी जानलेवा बीमारियों के जोखिम को कम करता है ये फल, मेडिकल साइंस भी कर चुका है पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन
Consuming high fat meals puts health at risk of these diseases know what research says
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock

दिमाग और दिल पर प्रभाव
शोधकर्ताओं ने यह भी देखा कि ज्यादा फैट वाला भोजन रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने की शरीर की क्षमता को कम कर देता है। समय के साथ, इस तरह के भोजन का लगातार सेवन धमनियों में प्लाक के जमा होने का कारण बन सकता है, जिससे दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Consuming high fat meals puts health at risk of these diseases know what research says
एवोकाडो - फोटो : Instagram
क्या करें?
यह शोध हमें याद दिलाता है कि भले ही ज्यादा फैट वाला भोजन स्वादिष्ट लगे, लेकिन इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। अपने दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट का सेवन कम करें। इनकी जगह हेल्दी फैट्स जैसे एवोकाडो, नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार शामिल करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed